रिलायंस के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, होंगी ये सेवाएं बंद

रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में आने से बहुत सी कंपनियों का दिवाला निकल चुका है। अभी हाल में ही टाटा टेलीकॉम को एयरटेल ने अधिग्रहित किया है। जियो के आने के साथ ही वोडाफोन और आइडिया में विलय की खबरें आई थी।
इसी क्रम में अगला नाम रिलायंस कम्यूनिकेशन का है। रिलायंस कम्यूनिकेशन अगले महीने से अपनी डीटीएच (बिग टीवी/रिलायंस डिजिटल टीवी) सर्विस और 2-जी सर्विस को बंद करने की घोषणा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Jio के बाद इन कंपनियों नें भी बढ़ाये प्लान के दर
30 नवंबर तक बंद हो सकती हैं सेवाएं
रिलायंस के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि, 'हम ऐसी स्तिथि में हैं कि जहां से हमें 20 दिनों के अंदर वायरलेस बिजनेस को बंद करने की जरूरत है। हमने इस बिजनेस को बनाए रखने की काफी कोशिश की लेकिन अब इसे 30 दिनों से ज्यादा चलाया नहीं जा सकता है।
37 मिलियन उपभोक्ता हैं सुरक्षित
रिलायंस के इस फैसले से रिलायंस के सभी 2-जी कस्टमर्स को अपना नंबर 3-जी या 4-जी में कनवर्ट कराना होगा। रिलायंस 3-जी और 4-जी की सर्विस जारी रहेगी। रिलायंस के अभी 37 मिलियन 3-जी और 4-जी उपभोक्ता हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS