OnePlus ने लॉन्च किया ये बेहतरीन स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। वन प्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वन प्लस 5 लॉन्च कर दिया है। काफी लंबे समय से इस फोन का इंतजार हो रहा था। मंगलवार को इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया।
ये हैं फोन के फीचर्स
फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी ऑप्टिक ऐमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेजॉलूशन 1080x1920 पिक्सल्स है। फोन में 2.5डी गोरिला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। वनप्लस 5 ऐंड्रॉयड में 7.1.1 नॉगट दिया गया है। फोन ड्यूल नैनो सिम कार्ड सपोर्ट करेगा।
इस फोन में 835 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। मार्केट में फोन के दो वेरियेंट्स उपलब्ध हैं। जिनमें से एक 6 जीबी और दूसरा 8 जीबी का है। 6 जीबी वेरियेंट में 65 जीबी की इंटर्नल मेमोरी उपलब्ध है और 8 जीबी रैम वाले वेरियेंट में 128 जीबी की मेमोरी है।
फोन की बैटरी 3300mAh की है। फोन में ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, वाई फाई और 4G एलटीई शामिल है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। अगर कैमरे की बात की जाए तो फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल है और बैक कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।
फोन दो कलर वेरियेंट में उपलब्ध हैं मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे। ये फोन कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया अबतक का सबसे सस्ता फोन है। गौरतलब है कि भारत में इसे 22 जून को मुंबई के एक इवेंट में दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS