अभी पूरी तरह नहीं खत्म हुआ रैमसमवेयर का असर

भारत ही नहीं दुनिया के 150 से ज्यादा देश रैमसमवेयर नामक वायरल से प्रभावित हुए हैं। लेकिन अब एक और बात सामने आई है कि अभी भी ये साइबर अटैक टला नहीं है।
एक सुरक्षा शोध से जुड़ी संस्था ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को हुए वैश्विक हमले के बाद दूसरा बड़ा साइबर हमला सोमवार को हो सकता है। बता दें कि वैश्विक हमले से दुनिया भर के 125,000 से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम संक्रमित हो गए थे।
तो वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के सुरक्षा शोधकर्ता मैलवेयर टेक ने भविष्यवाणी की है कि दूसरा हमला सोमवार को होने की संभावना है। मैलवेयर टेक ने रैनसमवेयर हमले को सीमित करने में मदद की।
यह वायरस स्पेन, फ्रांस और रूस सहित 100 देशों में फैल गया। इंग्लैंड में 48 राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं (एनएचएस) ट्रस्ट व स्कॉटलैंड के 13 एनएचएस निकाय इसके शिकार हुए।
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक डोमेन का पंजीकरण कराए जाने के बाद मैलवेयर टेक का आकस्मिक हीरो के तौर पर स्वागत किया गया। मैलवेयर टेक अपनी पहचान नहीं जाहिर करना चाहता।
मार्कस ने कहा कि हमने इसे रोक दिया है, लेकिन कोई दूसरा आ रहा है और इसे हम नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास इस काम को करने के अच्छे मौके हैं। इस सप्ताह के अंत तक तो नहीं, लेकिन इसे सोमवार सुबह तक करने की संभावना है।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS