अब न्वॉयज पॉल्यूशन पर लगेगी लगाम, हश सिटी ऐप हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

अब न्वॉयज पॉल्यूशन पर लगेगी लगाम, हश सिटी ऐप हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत
X
तकनीकी की दुनिया में लगभग हर दिन कुछ नया सामने आता रहता है। इसी क्रम में हाल में कुछ ऐसे इनोवेशंस हुए हैं, जो हमारे जीवन को और भी बेहतर और सुविधाजनक बनाने में काफी मददगार हो सकते हैं।

तकनीकी की दुनिया में लगभग हर दिन कुछ नया सामने आता रहता है। इसी क्रम में हाल में कुछ ऐसे इनोवेशंस हुए हैं, जो हमारे जीवन को और भी बेहतर और सुविधाजनक बनाने में काफी मददगार हो सकते हैं।

अपने देश ही नहीं पूरी दुनिया में जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीकी आविष्कार लगातार हो रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ऐप की जानकारी देने वाले है, जो कि न्वॉयज पॉल्यूशन को कम करता है। चलिए जानते है इसके बारे में....

हश सिटी मोबाइल एप बर्लिन टेक्निकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा मोबाइल एप बनाया है, जो शहर के शोर-गुल के बीच शांत इलाका खोजने में मदद कर सकता है।

इसे हश सिटी एप नाम दिया गया है। यह एप पूरी तरह फ्री है और एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस यूजर्स के लिए भी अवेलेबल है। एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया भर में न्वॉयज पॉल्यूशन से प्रभावित लोगों की संख्या 1 अरब से ज्यादा है।

ज्यादा शोरगुल के बीच रहना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। शोरगुल से बच्चों की सीखने और एकाग्रता की क्षमता प्रभावित होती है। बचपन शोर-गुल वाली जगहों में बीतने पर उन्हें ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसका प्रभाव जिंदगी भर होता है।

इस एप को बनाने का उद्देश्य आस-पास के शांत इलाके खोजना और उन्हें शांत बनाए रखना है ताकि लोग बीमारियों से बच सकें। यूजर इस एप की मदद से आस-पास के ही नहीं दुनिया के किसी भी कोने में स्थित शांत इलाकों के बारे में जान सकते हैं।

यूजर नए लोकेशन एड करके इसके डेटाबेस को मजबूत भी कर सकते हैं। नए लोकेशन को एड करने के लिए एप की मदद से उस जगह की वॉयस रिकॉर्ड करनी होगी और फिर वहीं की फोटो खींचकर सबमिट करना होगा।

इसके अलावा यूजर इस एप की मदद से लोकेशन को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story