Motorola One Power स्मार्टफोन को मिला बड़ा अपडेट, जानें इसके बारे में

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |19 Nov 2018 10:19 AM
स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Motorola ने अपने मोटोरोला वनपावर के लिए नया अपडेट पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी का यह अपडेट एंड्रॉयड 9.0 पाई है, जो कि फोन खास बना देगा।
स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Motorola ने अपने मोटोरोला वनपावर के लिए नया अपडेट पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी का यह अपडेट एंड्रॉयड 9.0 पाई है, जो कि फोन खास बना देगा। मोटोरोला वन पावर के भारतीय यूजर के लिए ओवर-द-एयर (OTA) की मदद से Android 9.0 Pie अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन सितंबर में लॉन्च हुआ था और यह फोन Google एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का भी हिस्सा बना था।
कंपनी के अनुसार, एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ यूजर को इंप्रूव बैटरी लाइफ दी जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स को नया यूजर इंटरफेस के साथ रीडिजाइन क्विक सेटिंग्स और नई स्प्लिट स्क्रीन दी जाएगी। इसी के साथ नया एंड्रॉयड अपडेट जेस्चर नेविगेशन, इंप्रूव डू नॉट डिस्टर्ब मोड के साथ कई अन्य फीचर दिए जाएंगे।
मोटोरोला ने इस फोन में 6.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रेशियो 19:9 का है। कंपनी ने इस फोन में ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में 4 जीबी रैम भी दी है।
अगर कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कंपनी ने इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- Motorola One Power
- Android Pie Update
- Motorola Smartphones
- Google Android One Program
- Motorola One Power New Update
- motorola one power price
- motorola one power price in india
- motorola one power pie update
- motorola one power flipkart
- motorola one power mobile
- motorola one power buy
- motorola one power availability
- Tech Guide
- Technology
- Gadget News
- India News
- मोटोरोला वन पावर
- मोटोरोला वन पावर अपडेट
- एंड्रोइड पाई अपडे
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS