महिन्द्रा ने इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन बनाने पर दिया जोर, किया इस कोरियाई कंपनी के साथ करार

महिन्द्रा ने इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन बनाने पर दिया जोर, किया इस कोरियाई कंपनी के साथ करार
X
महिन्द्रा इलेक्ट्रिक भारत में दुपहिया के अलावा तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतारने की तैयारी में है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा अब अपनी दक्षिण कोरियाई इकाई Ssangyong मोटर के कुछ माडलों के विद्युतीकरण पर काम करेगी ताकि उनके इलेक्ट्रिक संस्करण पेश किए जा सकें। कंपनी के सीईओ महेश बाबू ने यह जानकारी दी। कंपनी फिलहाल e Verito व E2O जैसे इलेक्ट्रिक वाहन पहले से ही बेच रही है।

इसके साथ ही कंपनी लिथियम आयन बैटरी से चलने वाले तिपहिया बनाने पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा, महिंद्रा इलेक्ट्रिक Ssangyong के साथ काम करेगी ताकि उसके कुछ उत्पादों के इलेक्ट्रिक संस्करण पेश किए जा सकें।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक महिंद्रा समूह की कंपनी है जो ​इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। वह महिंद्रा की वाहन इकाई के लिए e Verito व E2O जैसे मौजूदा वाहनों के E-संस्करण लाने पर काम करेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story