फोन की वॉल्यूम बटन से होते हैं दर्जनों काम, बस करना होगा ये

अबतक आप वाल्यूम बटन के सिर्फ दो ही काम जानते होंगे आवाज बढ़ाना-घटाना और स्क्रीनशॉट लेना। आज हम आपको इस बटन के ऐसे उपयोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने आजतक नहीं सोचा होगा।
हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने वॉल्यूम बटन को मल्चीपर्पज बटन बना सकते हैं। स्मार्टफोन में दिए करीब 2 दर्जन से ज्यादा फंक्शन आप सिर्फ इस बटन से संभाल सकते हैं।
ये हैं तरीका-
1. अपने एंड्रायड फोन के प्ले स्टोर से बटन मैपर नाम का ऐप इंस्टॉल करें। सभी परमिशन को ओके कर दीजिए।
2. अब गो बटन पर क्लिक करें और फिर सेटिंग्स से एक्सेसिबिलिटी को ऑन कर दीजिए।
इसे भी पढ़ें: इस वेबसाइट पर सिर्फ एक क्लिक से डाउनलोड कर सकेंगे लेटेस्ट HD मूवीज
3. इसके बाद वॉल्यूम की अप या डाउन बटन में से किसी एक को चुन लें। आप इनमें से जिन्हें चुनेंगे उसी के जरिए आप फोन के अनेक फंक्शन इस्तेमाल कर सकेंगे।
4. अब कस्टमाइज फंक्शन पर जाएं। यहां आपको सिंगल, डबल टैप और लॉन्ग प्रेस का विकल्प मिलेगा।
5. अब आप जिस पर क्लिक करेंगे उससे जुड़ें ऑप्शन स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: इस दिन से शुरू है फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डे' सेल, मिलेगी 90 प्रतिशत छूट
उदाहरण के तौर पर अगर आप फ्लैशलाइट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको वॉल्यूम बटन से ही फ्लैशलाइट यूज कर सकेंगे।गौरतलब है कि इस एप के जरिए आपके फोन का वॉल्यूम बटन मास्टरमाइंड बटन बन जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS