ट्राई के आंकड़ों के अनुसार डाटा स्पीड में जियो अव्वल

जुलाई महीने में दूरसंचार कंपनियों के 4जी डेटा की स्पीड के मामले में रिलायंस जियो 18.33 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ एक बार फिर अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कहीं आगे रही।
दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में रिलायंस जियो इन्फोकाम की औसत 4जी स्पीड मामूली कम हुई लेकिन फिर भी यह निकटतम प्रतिद्वंद्वी वोडाफोन की डेटा स्पीड की तुलना में दो गुना रही।
इसके अनुसार जुलाई महीने में जियो नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 18.65 एमबीपीएस रही।
ट्राई के परिणामों के अनुसार इस दौरान वोडाफोन के 4जी नेटवर्क की औसत डाउनलोड स्पीड 9.32 एमबीपीएस, भारती एयरटेल के नेटवर्क की 9.26 एमबीपीएस तथा आइडिया सेल्यूलर के नेटवर्क पर औसत स्पीड 8.83 एमबीपीएस रही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS