अलविदा 2017: एयरटेल और वोडाफोन को पछाड़कर जियो फिर से बनी नंबर वन

जियो ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में लॉन्च होने के बाद से ही उथल-पुथल मचा रखी है। अपने प्रतिस्पर्धी कंपनियों के लिए हर रोज नई चुनौतियां पैदा कर रही है। रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अक्टूबर महीने में भी शीर्ष स्थान हासिल किया है।
यह लगातार 10वां महीना है जब कंपनी ने सबसे तेज डाउनलोड स्पीड दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में जियो की औसम 4जी डाउनलोड स्पीड 21.8 एमबीपीएस रही।
यह लगातार दूसरा ऐसा महीना है जब जियो ने 21 एमबीपीएस से अधिक स्पीड दी है। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है।
वोडाफोन इंडिया अक्टूबर में 9.9 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ दूसरे, भारती एयरटेल 9.3 एमबीपीएस के साथ तीसरे तथा आइडिया 8.1 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ चौथे स्थान पर रही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS