JIO ब्रॉडबैंड की स्पीड इतनी कि 1 सेकंड में फिल्म डाउनलोड

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |30 April 2017 8:44 AM
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिलायंस ब्रॉडबैंड में भी जिओ की तरह वेलकम ऑफर देगी जो कि बिलकुल फ्री हो सकते हैं।
जिओ के टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचाने के बाद रिलायंस अब एक और धमाका करने कि तैयार कर रही हैं। जिओ 2017 में कुछ महत्वपूर्ण नई सेवाएं पेश करने जा रही है।
ताजा ख़बरों के मुताबिक जिओ अब अपने कस्टमर्स को मिनिमम 100Mbps की स्पीड वाले प्लान देने की तैयारी कर रहा हैं। कंपनी के एक अधिकारों के दावे के मुताबिक, बड़े प्लान में 1Gbps की स्पीड दी जाएगी। अधिकारीयों ने उम्मीद जताई हैं कि कंपनी इस सेवा की शुरुआत मुंबई से कर सकती है।
यूजर्स को स्पीड डाटा सेवाएं देने के लिए जियो अपनी फाइबर (FTTH) ब्रॉडबैंड सेवा को मार्केट में उतारने की तैयारी में हैं। जियो की यह फाइबर फाइबर-टू-दी-होम (FTTH) ब्रॉडबैंड सर्विस होगी।
जानकारी के मुताबिक रिलायंस इसके लिए ट्रायल भी कर चुका है। इस सेवा के तहत रिलायंस मोबाइल की ही तरह ब्रॉडबैंड के लिए भी तेज स्पीड वाले डाटा प्लान देने शुरू करेगा। रिलायंस के ये सभी प्लान बहुत सस्ते होंगे।
रिलायंस केवल ब्रॉडबैंड सेवा ही नहीं कंपनी DTH (डायरेक्ट टू होम) सेवा की भी तैयार कर रही है। हालांकि इन सेवाओं की लॉन्च की तारीख के बारे में कोई पुख्ता जानकारी अब तक नहीं मिल पाई हैं।
अभी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिलायंस इसमें भी जिओ की तरह वेलकम ऑफर देगी जो कि बिलकुल फ्री हो सकते हैं। लेकिन ये सेवाएं शुरूआती 3 महीनों के लिए ही होंगी। कंपनी इस सेवा कि शुरुआत भी मुंबई से ही कर सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS