जियो ने तोड़े टेलीकॉम जगत के सभी रिकार्ड, बनाए 16 करोड़ उपभोक्ता

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 16 करोड़ को छू गई है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च होने के बाद कंपनी ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने कल रात यहां एक कार्यक्रम में जियो के ग्राहकों की संख्या की यह जानकारी दी।
आकाश व इशा अंबानी ने इस कार्यक्रम में शाहरुख खान के साथ अनौपचारिक बातचीत की। शाहरुख ने कहा कि जियो के ग्राहकों की संख्या अब 10 करोड़ है। इस पर आकाश ने कहा, ‘16 करोड़ शाहरुख!'
Isha and Akash brighten up the stage at #RIL40. pic.twitter.com/kalQ1jylFC
— Reliance Jio (@reliancejio) December 23, 2017
उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में अपनी 4जी दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत की। कंपनी की वायस काल व एसएमएस पूरी तरह नि:शुल्क है।
मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। इसमें शीर्ष तीन कंपनियों में एयरटेल, वोडाफोन व आइडिया व सेल्यूलर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS