Jio ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Jio Browser App किया लॉन्च, मिलेगा कई भाषाओं का सपोर्ट और कई खास फीचर

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |8 Jan 2019 4:00 AM
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया ब्राउजर ऐप को लॉन्च कर दिया है। रिलायंस ने जियो के नेटवर्क को पूरी तरह देश में फैलाने के लिए जियो ब्राउजर ऐप को लॉन्च किया है।
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया ब्राउजर ऐप को लॉन्च कर दिया है। रिलायंस ने जियो के नेटवर्क को पूरी तरह देश में फैलाने के लिए जियो ब्राउजर ऐप को लॉन्च किया है। साथ ही यह माना जा रहा है कि जियो का ब्राउजर साइज में हल्का है और तेजी से वेब ब्राउजिंग करता है।
इस ऐप की खास बात यह है कि भारतीय यूजर्स के लिए इस ऐप में 8 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया है। जियो ने इस ऐप में incognito mode दिया है और इसमें यूजर्स आसानी से अपने फोटो के साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते है। वहीं जियो के ब्राउजर में एक एडिशनल डाउनलोड मैनेजर का फीचर भी है।
Jio Browser App
1. जियो के ब्राउजर ऐप कई भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें बंगाली, गुजराती, हिंदी, कनड़, मलयालम,मारठी, तमिल और तेलगु भाषा शामिल है। साथ ही इस ऐप में अंग्रेजी भाषा डिफ्लॉट भाषा है।
2. इस ऐप की यह खास बात है कि यह अगर आप अपने हिसाब से भाषा को चुनते है। तो यह ऐप ना सिर्फ इंटरफेस की भाषा को चेंज करेगी, बल्कि यह ऐप जो आप कॉन्टेंट पढ़ रहे होंगे, वो भी बदल देगा।
3. जियो ब्राउजर ऐप की मदद से आप आसानी से फेसबुक और गूगल पर ब्राउजिंग कर सकते है और अपनी पसंद भाषा के साथ सर्च कर सकते है। साथ ही इस ऐप में आप आसानी से टैक्स के साइज को भी बदल सकते है।

4. अगर आप अपनी भाषा को नहीं चुनना चाहते है, तो आप अपने हिसाब से जियो ब्राउजर ऐप की होमस्क्रीन को एडिट कर सकते है।
5. यूसी ब्राउजर की तरह ही जियो ब्राउजर में भी आप न्यूज से लेकर वीडियो तक आसानी से देख सकते है। यह न्यूज हैदराबाद बेस्ड पबलिक वाइब से आएगा।
रिलायंस जियो ने दावा किया है कि उनका यह ब्राउजिंग ऐप सबसे फास्ट ब्राउजिंग ऐप है। कम डेटा स्पीड पर भी जियो ब्राउजिंग ऐप तेजी से काम करेगा और यह ऐप सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर भी काम करेगा।
ऐसे करें Jio Browser App डाउनलोड
यूजर्स आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर जाकर जियो ब्राउजर ऐप को डाउनलोड कर सकते है और इस ऐप का साइज 4.8 एमबी है। यह ऐप एंड्रॉयड लोलीपॉप से अपग्रेड वर्जन के साथ काम करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- Jio
- reliance jio
- Jio Browser App
- Android Users
- Indian Language Support
- Jio Browser App Launch
- jio browser
- jio data plans
- jio rs 399 plan
- jio rs 299 plan
- best jio plans
- jio plans under rs 500
- jio plans under rs 300
- jio internet browser
- jio phone
- jio phone 2
- jio phone browser app
- jio browser link app
- my jio browser app
- jio fast browser app
- jio mobile browser apps download
- jio rocker
- jio browser
- jio browser apk
- jio web browser
- jio phone 2 price
- jio phone 2 features
- Technology
- Gadget News
- India News
- Har
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS