खुशखबरी! अब रेल यात्रियों का सफर होगा सुहाना, पीयूष गोयल ने लॉन्च किए ये दो नए ऐप्स, जानें खासियत
रेल यात्रिओं के सफ़र को और बेहतर बनाने के लिए आज केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल और राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज यात्रियों के लिए दो मोबाइल ऐप लांच किए। रेल सफ़र के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या की शिकायत के लिए रेल मदद ऐप लॉन्च किया है

रेल यात्रियों के सफ़र को और बेहतर बनाने के लिए आज केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज यात्रियों के लिए दो मोबाइल ऐप लांच किए। रेल सफ़र के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या की शिकायत के लिए 'रेल मदद' ऐप लॉन्च किया है।
यदि सफ़र के दौरान खाने पीने के वस्तुओं की जानकारी चाहिए उसके लिए 'मेन्यू ऑन रेल' ऐप लांच किया है। रेल मंत्रालय ने पिछले महीने में इन ऐप्स को लांच करने की घोषणा की थी।
Union Minister Piyush Goyal and MoS Railways Manoj Sinha launched two mobile applications - 'Rail MADAD' and 'Menu on Rails' in #Delhi pic.twitter.com/xq6iKOyb5x
— ANI (@ANI) June 11, 2018
'रेल मदद'
इस ऐप को यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखकर बनाया गया है ,कि अगर किसी यात्री को ट्रेन में किसी प्रकार की कोई समस्या का सामने करना पड़े तो अह इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी शिकायत अर्ज करवा सकता है।
शिकायतों की श्रेणी कोई भी हो सकती है जैसे रेलवे के कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार करने के सन्दर्भ में, ट्रेन टिकट एक्जामिनर (TTE) के सन्दर्भ में सफाई ,कोच में अव्यवस्था होने आदि पर शिकायत की जा सकती है .
'मेन्यू ऑन रेल'
इस ऐप से यात्रियों को वाजिब दाम के आधार पर सामान मिल सके और कर्मचारियों की मनमानी ख़त्म करने के उद्देश्य से इस ऐप को बनाया गया है. और इस ऐप में आप भोजन के क्वालिटी आदि भी बता सकतें है।
मेनू ऑन रेल ऐप को प्रयोग करते समय यात्री को सबसे पहले यह चुनना होगा की वह किस ट्रेन में सफ़र कर रहा है। इसका चयन करने के बाद यात्री ऐप के माध्यम से जान सकते है की किस सामान की क्या कीमत है ।यह ऐप एंड्राइड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App