भूल गए हैं स्मार्टफोन का पासवर्ड, ऐसे करें अनलॉक
फोन के लॉक हो जाने से हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्विस सेंटर ले जाकर लॉक खुलवाने पर आपको पैसा भी खर्च करना पड़ता है साथ ही डेटा लॉस होने का भी खतरा बना रहता है।

समार्टफोन में प्राइवेसी के लिए अक्सर हम पासवर्ड या पैटर्न लॉक लगा कर रखते हैं। कभी-कभी हम खुद ही लगाया हुआ पासवर्ड भूल जाते हैं, या फिर कोई शरारत में फोन का पासवर्ड बदल देता है।
फोन के लॉक हो जाने से हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्विस सेंटर ले जाकर लॉक खुलवाने पर आपको पैसा भी खर्च करना पड़ता है साथ ही डेटा लॉस होने का भी खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें: आ गया है ऐसा स्मार्ट-लॉक, जिसे तोड़ना है नामुमकिन
आइए, हम आपको बताते हैं कि बिना पैसा खर्च किए और बिना डेटा लॉस किए हुए, आप अपने फोन को कैसे अनलॉक कर सकते हैं।
ये है तरीका:
- सबसे पहले कम्प्यूटर में जाकर इस लिंक पर क्लिक करें: google.com/android/devicemanager
- अब आप अपने उसी Gmail आईडी से लॉगिन करें जिससे आपने फोन में लॉगिन किया था।
- अब आपके स्क्रीन पर इस आईडी से लॉगिन हुए डिवाइस की लिस्ट दिखेगी।
- उस लिस्ट में से वो डिवाइस सेलेक्ट कर लें जिसको आप अनलॉक करना चाह रहे हैं।
- यहां पर आपको टेम्पोररी पासवर्ड डालने का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर आपको रिकवरी मैसेज डालने की जरूरत नहीं है।
- अब आप लॉगिन बटन पर क्लिक करके लॉगिन करके, लॉक अगेन पर क्लिक कर लें।
- अब आपको अपने फोन में पासवर्ड डालने का ऑप्शन मिलेगा।
- अब उसी टेम्पररी पासवर्ड से, अपने डिवाइस में लॉगिन कर पाएंगे।
- डिवाइस अनलॉक होने के बाद आप फिर से नया पासवर्ड और पैटर्न क्रिएट कर सकते हैं।
इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने से, आपको डेटा लॉस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही साथ आपको सर्विस सेंटर का भी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App