सिर्फ ''India First pm'' ही नहीं, Google पर इन सवालों के भी मिल रहे हैं गलत जवाब

आज के समय में हमारे जहन में जब भी कोई सवाल आता है तो हम सबसे पहले उसे गूगल पर सर्च करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि गूगल कई बार गलत जानकारियां भी देता है। ऐसा ही कुछ हुआ 25 अप्रैल की रात को, जब कई लोगों ने गूगल पर टाइप किया 'India's first pm'। तो उत्तर चौंकाने वाला था।
गूगल पर 'India's first PM' सर्च करने पर पेज पर सबसे पहले नाम तो पं. जवाहर लाल नेहरू का आ रहा था लेकिन तस्वीर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगी थी।
यह भी पढ़ें- सुजुकी ने लॉन्च किया GSX-S750 सुपरबाइक, इन बाइक्स से होगा कड़ा मुकाबला
धीरे-धीरे जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, अब गूगल ने अपनी इस गलती को सुधार लिया है और अब 'India's first PM' सर्च करने पर जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानकारी दी जा रही है।
लेकिन, ऐसा सिर्फ पीएम ही नहीं कई अन्य सवालों पर भी गूगल का गलत जवाब मिल रहा है। Google पर 'india's first finance minister' लिखकर सर्च करने पर जानकारी तो पहले वित्त मंत्री की आ रही है लेकिन तस्वीर वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली की दिखाई दे रही है।
वहीं अगर आप गूगल पर 'india's first defence ministre' सर्च करेंगे तो उसमें आपको भारत के पहले रक्षा का नाम मंत्री बलदेव सिंह की जगह वर्तमान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की फोटो दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें- एयरटेल देश में 1.63 लाख टावर्स लगाएगी, ग्राहकों को मिलेगा कॉल ड्रॉप्स से छुटकारा
बता दें कि गूगल पर ये रिजल्ट विकिपीडिया के हवाले से दिख रहा है। क्योंकि विकिपीडिया पर जाकर भी हमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर सबसे पहले दिखती हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गूगल में ये तकनीकी खराबी कब से चल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS