Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Google ने लापता लोगों को खोजने के लिए पेश किया Google Person Finder Tool, जानें इसके बारे में

केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से वहां की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इसके साथ ही वहां पर ज्यादा संख्या में लोग लापता हो चुके है और मरने वालो की संख्या में भी बढ़ोतरी हुर्ई है। लापता लोगों को सर्च करने के लिए गूगल ने नया फीचर लॉन्च किया है।

Google ने लापता लोगों को खोजने के लिए पेश किया Google Person Finder Tool, जानें इसके बारे में
X

केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से वहां की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इसके साथ ही वहां पर ज्यादा संख्या में लोग लापता हो चुके है और मरने वालो की संख्या में भी बढ़ोतरी हुर्ई है।

लापता लोगों को सर्च करने के लिए गूगल ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Person Finder है। इस टूल की मदद से लोग लापता लोगों को आसानी से खोज सकते है।

100 साल के इतिहास में केरल में यह सबसे भयानक बाढ़ आई है, जिसमें मरने वालो की संख्या 167 तक पहुंच चुकी है। साथ ही कई राज्यों में मॉसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है कैसे करता है यह टूल काम...

ये भी पढ़े: Airtel यूजर्स को ब्रॉडबैंड प्लान में देगा अनलिमिटेड डेटा, जानें इसके बारे में

गूगल का यह नया टूल मौजूदा डेटा पब्लिक के साथ शेयर करेगा और साथ ही यह टूल उन्हीं लोगों की जानकारी देगा जिसको वे ढूंढ रहे है। इसके साथ ही लोग इसमें खोए हुए लोगों की जानकारी इस टूल पर डाल सकते है। इससे लापता लोगों को खोजने में आसानी होगी।

ऐसे करें इस्तेमाल

1. इस http://g.co/pf यूआरएल को गूगल पर एंटर करना होगा, इसके बाद टॉप लेफ्ट में Kerala flooding का बटन होगा उस पर जा कर क्लिक करना होगा।

2. इसके बाद दो ऑपश्न्स दिखाइ देंगे, जिसमें I'm looking for someone और I have information about someone लिखा होगा।

3. अगर किसी को खोजना चाहते है तो पहले ऑप्शन पर जाकर उसमें लापता व्यक्ति का नाम लिखना होगा और तब जाकर उसकी जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही दूसरे ऑप्शन में अगर आप के पास कोई भी लापता व्यक्ति की जानकारी है तो आप इसमें भर सकते है।

ये भी पढ़े: अनजान नंबर की लोकेशन का इस तरह करें पता, फॉलो करें ये स्टेप्स

4. अगर यूजर्स को किसी भी व्यक्ति की जानकारी चाहते है तो उसका नाम एंटर करके सर्च कर सकते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story