Goggle नया फीचर लॉन्च, बिना बोले और टाइप किए सर्च होंगी सर्च, जानें इस फीचर के बारे में

मई के महीने में हुई गूगल I/O 2018 में गूगल कई अहम घोषणाएं की है, जिसमें से एक गूगल लेंस भी एक है। गूगल ने एक निजी काप्रेंस में भविष्य की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस करने की बात कही है।
वहीं दूसरी तरफ गूगल ने गूगल लेंस के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा की है, इसमें कंपनी की तरफ से कहा गया है कि गूगल लेंस की सुविधा अब गूगल असिस्टेंस, और गूगल फोटोज तक ही नहीं रहेगी।
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Wide 3 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट के साथ है कैमरा, जानें इसके फीचर्स
इसके साथ ही इसको फोन के कैमरे के साथ ही इंटिग्रेट किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ गूगल ने रियल टाइम डिटेक्शन के साथ स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन के फीचर की जानकारी दी है। अब यह फीचर लॉन्च हो गया है।
बिना बोले या टाइप किए बिना कर सकेगे सर्च
गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने गूगल लेंस के रियल टाइम लुक अप और स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन फीचर को फिर से डिजाइन किया है और कैमरा एप्स के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही गूगल लेंस में लुक आउट जुड़ जाने के बाद से ही लेंस में जो आप देखेंगे, तुरंत उसकी जानकारी मिल जाएगी।
इस फीचर के आने जाने के बाद से ही बिना कुछ टाइप या बोले बिना उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी। यूजर को अपना कैमरा उस वस्तु पर फोक्स देना होगा।
फोटो पर छपे शब्द भी कॉपी-पेस्ट हो सकते है
यह तकनीक मशीन लर्निंग का उपयोग करके साथ ही फोन के इंटेलिजेंस क्लाउड टीपीयू के जरिए करोड़ो शब्द को पहचान लेते है, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण ही एेसा संभव है। गूगल ने पहले ही बताया था कि इस तकनीक की मदद से फोटो पर छपे शब्द को भी कॉपी किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: भारत में BMW ने मिनी अपेडेट वर्जन को किया लॉन्च, जानें इनकी कीमत और फीचर्स
बता दें कि रिपोर्टे्स के अनुसार एंड्रॉइड P बीटा वर्जन की मदद से इस फीचर से यूजर टेक्सट और ऑब्जेक्ट्स पर टैप कर सकते है। गूगल ने यह अपना नया फीचर वनप्लस 6, गैलेक्सी एस 8, के अलावा एंड्रॉइड P बीटा पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर देखा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS