गूगल के वायस सर्च फीचर में आठ और भारतीय भाषाएं

गूगल के वायस सर्च फीचर में आठ और भारतीय भाषाएं
X
गूगल ने अपने वॉयस सर्च फीचर में 8 भारतीय भाषाओं को शामिल कर दिया है।

गूगल कंपनी अपने यूजर्स के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया लाती रही है। इस बार स्वतत्रंता दिवस से पहले गूगल वॉयस सर्च फीचर में 8 भारतीय राज्य भाषाओं को इस फीचर में शामिल किया है।

बता दें कि गूगल अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम और तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही आनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक भारत में सिर्फ लोग गूगल पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बोलकर इस फीचर को यूज करते थे। लेकिन अब आप गुजराती, कन्नड़, मराठी, तेलुगु, उर्दू, बंगाली, मलयालम, तमिल को शामिल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज से इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्रायड पर जीबोर्ड तथा गूगल एप के जरिए सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे। उन्हें कोई भी चीज सर्च करने के लिए आपको लिखना नहीं पड़ेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story