खुशखबरी: Gmail में आया नया AMP फीचर, अब अपडेट होगा इनबॉक्स

खुशखबरी: Gmail में आया नया AMP फीचर, अब अपडेट होगा इनबॉक्स
X
दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने अपने ईम-मेल सर्विस ऐप Gmail को अपडेट किया है। गूगल ने अपने जी-मेल ऐप में इनबॉक्स में बड़ा बदलाव किया है और इसमें गूगल ने AMP फीचर ऐड किया है।

दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने अपने ईम-मेल सर्विस ऐप Gmail को अपडेट किया है। गूगल ने अपने जी-मेल ऐप में इनबॉक्स में बड़ा बदलाव किया है और इसमें गूगल ने AMP फीचर ऐड किया है।

LEO Low Earth Orbit Meaning : लो अर्थ ऑर्बिट क्या है हिंदी में जानें

रिपोर्ट के अनुसार, एएमपी फीचर की मदद से आप आसानी से अपने जीमेल के इनबॉक्स को वेब की तरह सर्च कर सकते है।

आपको बता दें कि गूगल ने खास जीमेल के इनबॉक्स में एएमपी फीचर जोड़ा है। अब आपको इनबॉक्स होटल लिस्टिंग या फॉर्म फिलिंग पोर्टल की तरह दिखाई देगा। साथ ही इनबॉक्स पूरी तरह से यूजर फ्रेंडली हो गया है। चलिए जानते है नए AMP फीचर के बारे में.......

क्या है AMP फीचर

गूगल का AMP तकनीक का उपयोग सर्च इंजन करता है, जिसके जरिए किसी भी वेब पेज मोबाइल डिवाइस कम समय में अपलोड हो जाता है। अब गूगल जी-मेल के इनबॉक्स में एएमपी फीचर का इस्तेमाल कर रही है।

गूगल ने अपने अधिकारिक ब्लॉग पर नए एएमपी फीचर के बारे में लिखा है कि हमने जी-मेल के इनबॉक्स को इंटरैक्टिव बनाया है। साथ ही अगर कोई भी यूजर किसी लिंक को ओपन करते है, तो नया टैब ओपन हो जाएगा।

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से किसी भी चीज को सर्च कर सकते हैं। यूजर्स नए एएमपी फीचर की मदद से डायरेक्ट किसी भी मैसेज को ओपन कर सकते है। साथ ही इनबॉक्स पर यूजर्स प्रश्नोत्तरी जैसे काम कर सकते हैं।

गूगल के एएमपी फीचर की मदद से जीमेल के मैसेज को पर्सनलाइज किया जा सकता है। इसमें यूजर्स ज्यादा से ज्यादा मैसेज को कंटेंट को जोड़ सकते है।

April Fool Images: अब आपको मिलेगा लाफटर का डोज, बस शेयर करनी होगी ये खास अप्रैल फूल अप्रैल फूल इमेजेस

बता दें कि जीमेल में यूजर्स ज्यादा से ज्यादा कंटेंट को जोड़ सकते है और इससे पेज हैवी भी नहीं होगा। यह भी माना जा रहा है कि अन्य ई-मेल कंपनियां भी इस तकनीक को इस्तेमाल कर सकती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story