डेटा लीक विवाद: कैम्ब्रिज एनालिटिका संबंधी जानकारी साझा करेगा फेसबुक

डेटा लीक विवाद: कैम्ब्रिज एनालिटिका संबंधी जानकारी साझा करेगा फेसबुक
X
फेसबुक यूजर्स को आज से उनके डेटा लीक होने के संबंधी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

फेसबुक यूजर्स को आज से उनके डेटा लीक होने के संबंधी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

आज से करीब 8.7 करोड़ यूजर्स जिनका डेटा संभवत: ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका' के साथ साझा किया गया होगा उन्हें एक विस्तृत संदेश और न्यूज फीड मुहैया कराई जाएगी।

फेसबुक का कहना है कि डेटा लीक मामले के उसके अधिकतर यूजर्स (सात करोड़) अमेरिका में हैं हालांकि फिलीपीन, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में भी दस-दस लाख से अधिक यूजर्स हैं।

यह भी पढ़ें- एयरटेल ने पेश किया हाई स्पीड वाला होम ब्रॉ़डबैंड प्लान, मिलेंगे 1200 GB डेटा

इसके साथ ही सभी 2.2 अरब फेसबुक यूजर्स को ‘प्रोटेक्टिंग योर इनफोर्मेशन' नामक एक नोटिस एक लिंक के साथ मिलेगा, जिससे वे कौन सी ऐप का इस्तेमाल करते हैं और उन ऐप पर उन्होंने क्या जानकारी साझा की है उसकी जानकारी मिलेगी।

अगर वे चाहें तो अलग-अलग ऐप को बंद कर सकते हैं या तीसरे पक्ष के दखल को पूरी तरह रोकने के लिए पूरी तरह उसे बंद कर सकते हैं ताकि उनसे जुड़ी किसी जानकारी पर किसी और की पहुंच संभव न हो पाए।

(भाषा- इनपुट)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story