बजाज ने 50 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च की ये मशहूर बाइक, जानें फीचर्स

बजाज ने 50 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च की ये मशहूर बाइक, जानें फीचर्स
X
भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने भारतीय बाजार में नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 को लॉन्च करने वाली है।

भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने भारतीय बाजार में नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 को लॉन्च करने वाली है। बजाज डिस्कवर 110 की अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 48,000 रुपए है और वहीं डिस्कवर 125 के लिए आपको संभवतः 55,000 रुपए एक्सशोरूम कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने अपनी इन दोनो नई बाइक्स में कई बदलाव किए हैं।

बजाज डिस्कवर 110

दिखने में बजाज डिस्कवर 125 और डिस्कवर 110 लगभग समान हैं, लेकिन डिस्कवर 110 में नए 110 डेकल्स लगाए गए हैं। बजाज ने इस मोटरसाइकल में ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन और फ्रंट फोर्क दिए हैं। इसके साथ ही बाइक में नया एनेलॉग-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- जियो का नया धमाका, इन प्लान के दरों में की भारी कटौती, साथ में मिलेगा ज्यादा डेटा भी

कंपनी ने बाइक में 110cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगया है जो 8.5 bhp की पावर और 9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं बजाज डिस्कवर 110 के इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

बजाज डिस्कवर 125

2018 मॉडल में कंपनी ने नए बॉडी डेकल्स लगाए हैं और बाइक का डिज़ाइन समान होगी। कंपनी ने डिस्कवर 125 में फिलहाल बिक रही डिस्कवर वाला ही सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया है। यह इंजन 11 bhp की पावर के साथ 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और कंपनी ने इस बाइक को भी 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story