Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगले महीने लॉन्च होगी TVS की 300cc वाली नई Apache, जाने कीमत और फीचर्स

इस बाइक का मुकाबला KTM RS 390, DSK बेनेली 302R और Kawasaki Ninja 300 से होगा।

अगले महीने लॉन्च होगी TVS की 300cc वाली नई Apache, जाने कीमत और फीचर्स
X

TVS की Apache बाइक युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय रही है। पिछले दिनों ही TVS ने Apache RTR 200 4V को लॉन्च किया है। यह बाइक अभी से ही युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गई है।

अब TVS ने 300cc की नई बाइक Apache RR 310S (Akula 310) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। TVS की यह बाइक अगले महीने यानि की दिसंबर में लॉन्च करने वाली है। कंपनी के सूत्रों के अनुसार यह बाइक मिड दिसंबर तक लॉन्च हो सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने के लिए इन बड़ी कंपनियों ने बनाया, ये प्लान

जबरदस्त फीचर्स से है लैस

TVS ने Apache का नया अवतार मॉडल, Akula 310 का कॉन्सेप्ट मॉडल 2016 के दिल्ली Auto-Expo में शोकेस किया था। TVS की इस बाइक में शानदार फीचर्स है। इसमें टि्वन प्रॉजेक्टर हेडलाइट्स और LED टेल लैम्प्स हैं। बड़े फ्यूल टैंक वाली इस बाइक का पिछला हिस्सा उठा हुआ है।

बाइक में पीछे निचला हिस्सा शार्क फिन जैसी डिजाइन का है और इसमें स्पिलट सीटें दी जाएंगी। Sporty लुक वाली इस बाइक में TVS ने राइडिंग पोजिशन को बेहतर बनाने पर खास काम किया है।

यह भी पढ़ें- Vodafone के इन नए प्लान का Reliance के ग्राहक उठा सकते हैं फायदा

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

TVS Apache RR 310S में 17 इंच Alloy वील्स दिया जा सकता हैं। इस बाइक में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर ABS यानी Anti-Locking Breaking System दिया जा सकता है। Apache RR 310S में Upside-Down फॉर्क्स फ्रंट वील में दिए जाएंगे। भारतीय ऑटो बाजार में इस बाइक का मुकाबला KTM RS 390, DSK बेनेली 302R और Kawasaki Ninja 300 से होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story