Amazon Prime Now सर्विस लॉन्च, 2 घंटे के अंदर मिलेगी डिलीवरी, जानें पूरी सेवा के बारे में

देश की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी सर्विस के लिए एक बड़ा एेलान किया है, जिसमें कंपनी ने अपनी सर्विस अमेजन नाउ का नाम बदल कर प्राइम नाउ कर दिया है।
वहीं ई-कॉमर्स साइट्स के विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के बीच हुई डील को मद्देनजर अमेजन ने यह कदम उठाया है। अमेजन के इस फैसले के बाद से अमेजन के यूजर्स को अब सुपर फास्ट डिलीवरी मिलेगी।
अमेजन इंडिया ने दावा किया है कि यूजर्स को इस सेवा के तहत सिर्फ 2 घंटे में अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी मिल जाएगी, साथ ही यह सर्विस सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए है। प्राइम मंबर्स की यह सेवा की शुरूआत सुबह 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक मिलेगी।
वहीं अमेजन की नई सेवा प्राइम नाउ को मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, और हैदराबाद में लॉन्च कर दी है, वहीं कंपनी ने इस सर्विस को शहरी लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया है। इसके साथ ही अमेजन अपनी नई सर्विस के लिए अपने यूजर्स को 10,000 प्रोडक्ट पर फास्ट डिलीवरी देने की सुविधा दे रही है।
अमेजन प्राइम नाउ देगा बड़े ग्रुप्स को टक्कर
अमेजन प्राइम नाउ सर्विस की सीधी टक्कर बिग बाजार को दे सकता है, साथ ही जानकारी के अनुसार फ्लिपकार्ट भी ग्रोसरी की सुविधा जल्द शुरू कर सकता है। एेसे में अमेजन की इस सर्विस को इस कड़ी से जोड़ को देखा जा सकता है।
बता दें कि अमेजन ने अपने यूजर्स के लिए इस सर्विस से पहले एक और सर्विस को लॉन्च किया था, जिसका नाम अमेजन लाइट और फास्ट वेब ब्राउजर है। कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपना लाइट वेब ब्राउजर लॉन्च किया था, कंपनी ने इस एेप को खास तौर पर फोन में कम स्पेस को घेरने के लिए बनाया था।
इस वेब ब्राउजर का साइज सिर्फ 2 एमबी है। इस एेप की यह खासियत थी कि यह एेप कम परमिशन मांगता है, जिसकी वजह से यूजर प्राइवेट अनुभव कर सकता है। इस एेप को गूगल प्ले स्टोर पर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
लेकिन यह अमेजन का यह एेप सिर्फ 5.0 मार्शमैलौ या उससे अधिक की डिवाइसेज पर ही काम करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS