Airtel का WiFi डिवाइस हुआ इतना सस्ता कि Jio को लगी मिर्ची

Airtel का WiFi डिवाइस हुआ इतना सस्ता कि Jio को लगी मिर्ची
X
Airtel देश के सभी 22 दूरसंचार सर्किलों में 4G दूरसंचार सेवाएं देती है।
विज्ञापन

भारती Airtel ने अपने 4G HotSpot WiFi Device की कीमत घटाकर 999 रुपए करने की घोषणा की। इसके साथ ही यह ​हाटस्पाट अब अमेजन इंडिया पर भी ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि ग्राहकों को 4G HotSpot पर सेवा के लिए एयरटेल 4G सिम लेना होता है और वे पोस्टपेड या प्रीपेड प्लान चुन सकते हैं।

कंपनी का यह उपकरण ग्राहकों को चलते-फिरते सुरिक्षत हाई स्पीड WiFi जोन की सुविधा देता है। एक ही समय में इससे कई उपकरण कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अनुसार WiFi देश भर में Airtel के सभी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

ग्राहक जल्द ही अमेजन इंडिया से इसके लिए आर्डर कर सकेंगे। Airtel देश के सभी 22 दूरसंचार सर्किलों में 4G दूरसंचार सेवाएं देती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

विज्ञापन
Next Story
विज्ञापन