Instagram Notes में अब कर सकेंगे म्यूजिक क्लिप एड, जानें नए फीचर का कैसे करें यूज

Instagram Notes Update: Instagram एक के बाद एक नए फीचर्स अपने यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में Meta स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम नोट्स में 2 नए ऑप्शन एड किए गए हैं। उपयोगकर्ता अब इंस्टाग्राम नोट में अपने मनपसंद गाने को सेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं नोट में लिखें शब्दों को ट्रांसलेट कर अपनी भाषा में ये जान सकते हैं कि किसी ने क्या लिखा है। नोट्स फीचर को इंस्टाग्राम ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स 60 कैरेक्टर तक के नोट लिख सकते हैं। उपयोगकर्ता इस फीचर का खूब यूज भी कर रहे हैं। यह फीचर एक तरह से फॉलोअर्स को यूजर की अपडेट देता है। लेकिन कंपनी ने यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें म्यूजिक का ऑप्शन भी जोड़ दिया है। नोट्स भी स्टोरी की तरह 24 घंटे तक चैट सेक्शन में ऊपर की ओर दिखते हैं। अगर कोई आपके नोट पर रिप्लाई करता है तो ये आपको चैट सेक्शन में दिखता है।
Also Read: Hero की Xtreme 160R दमदार फीचर्स के साथ 14 जून को होगी लॉन्च
कुछ सेकेंड्स के म्यूजिक क्लिप को कर पाएंगे एड
Meta के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग ने बताया कि यूजर्स 30 सेकंड तक के म्यूजिक क्लिप को नोट्स में एड कर पाएंगे। यूजर्स चाहें तो म्यूजिक के साथ टेक्स्ट नोट भी एड कर सकते हैं और इसमें इमोजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सिर्फ नोट्स ही नहीं कंपनी ने नोट्स ट्रांसलेशन फीचर भी रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स नोट्स को ट्रांसलेट कर सकते हैं। कंपनी ट्रांसलेशन फीचर पहले से कमेंट्स और पोस्ट डिस्क्रिप्शन के लिए देती है।
Instagram Notes के लिए दोनों ही ऑप्शन ग्लोबली रोलआउट हो चुके हैं जो धीरे-धीरे सभी उपयोगकर्ताओं को मिलने लगेंगे। Instagram Notes के नए ऑप्शन को ट्राई करने के लिए अपडेट मिलने के बाद चैट सेक्शन के उपर दिख रहे एड नोट के ऑप्शन में जाना पड़ेगा। आपको बता दें की Facebook और Instagram पर अब आप अपने अकाउंट को वेरीफाई कर ब्लू टिक ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पैसे देने होंगे।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS