Changes from 1st January: नए साल पर पेश होने वाले हैं ये नए नियम, ATM से पैसा निकालना जेब पर पड़ेगा भारी!

इस बार नए साल पर जो बड़े बदलाव (Changes from New Year) होंगे उसका सीधा असर जनता की जेब और जिंदगी पर पड़ सकता है। साल 2022 में होने वाले बदलावों में उनमें क्रेडिट, डेबिट कार्ड, बैंकिंग और एलपीजी सिलेंडर शामिल हैं। आइए आपको 1 जनवरी 2022 में आने वाले नए नियमों (Rules Change from 1st January 2022) के बारे में बताते हैं...
ATM से पैसे निकालना होगा महंगा
1 जनवरी से ATM से पैसे निकलना भी मंहगा कर दिया जाएगा। इसे लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India New Rules) ने नए नियम पेश किए हैं। इसके तहत साल 2022 में जो ग्राहक लिमिट से ज्यादा एटीएम से कैश निकालना चाहेगा उसे चार्ज भरनमा होगा। ये नियम देश के सभी बैकों के ATM पर 1 जनवरी से लागू होगा। लिमिट से अधिक कैश निकालने पर 5 प्रतिशत चार्ज लगेगा। इसके अलावा GST भी अलग से लगेगा।
डेबिट-क्रेडिट कार्ड के बदलेंगे नियम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 1 जनवरी, 2022 से डेबिट और क्रेडिट कार्ड को लेकर भी नए नियम पेश किए जाएंगे। इसके अनुसार ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपकी कार्ड डिटेल्स सभी वेबसाइट और भुगतान गेटवे पर सेव नहीं रहेंगी। ऐसे में जब भी आपको पेमेंट करनी होगी तो अपनी कार्ड डिटेल्स डालनी पड़ेगी। इसके साथ ही आरबीआई ने पेमेंट लेनदेन के लिए एन्क्रिप्टेड टोकन का यूज करने के लिए कहा है।
गूगल के कई ऐप्स के लिए भी नए नियम
नए साल से गूगल के कई ऐप्स में नियम लागू किए जाएंगे। ये नियम सभी गूगल ऐप्स पर लागू होंगे। यू ट्यूब (YouTube), गूगल एड (Google Ads), गूगल प्ले स्टोर, गूगल पे (Google Pay) समेत अन्य गूगल भुगतान सर्विस पर लागू होंगे। ये नियम American Express, RuPay या Diners Card यूजर्स के लिए है। इन कार्ड डिटेल्स को गूगल के किसी भी ऐप्स पर सेव नहीं किया जाएगा। जिसके चलते आपको हर तरह के भूगतान के लिए कार्ड डिटेल दर्ज करनी पड़ेगी।
पोस्ट ऑफिस के नियमों में भी बदलाव
1 जनवरी, 2022 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने भी कई बदलाव किए हैं। इसमें अकाउंट होल्डर्स को एक लिमिट खत्म होने पर कैश निकालने या जमा करने पर चार्ज देना होगा। कैश निकालने और जमा करने की लिमिट 10 हजार रुपए है। इसे अधिक निकालने पर ग्राहकों को चार्ज देना होगा।
LPG सिलेंडर
हर महीने LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव किए जाते हैं। अगले महीने यानी 01 जनवरी, 2022 को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत तेल कंपनियों द्वारा पेश की जा सकती है। हालांकि, ये भाव कम होंगे या बढ़ेंगे वो जनवरी के पहले दिन पता चल जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS