VinFast SUV: भारत में फरवरी में लॉन्च होगी नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें पूरी डिटेल

vinfast limo green launch february-2026 in india check details
X

 विनफास्ट भारत में Limo Green को पेश करने की तैयारी कर रही है

लिमो ग्रीन भारत में विनफास्ट का तीसरी गाड़ी होगी। कंपनी इसे अगले साल फरवरी में लॉन्च करेगी। यह भारत में विनफास्ट की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV होगी।

VinFast SUV: वियतनाम की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast भारतीय EV मार्केट में तेजी से अपना विस्तार कर रही है। VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपने अगले बड़े उत्पाद Limo Green को भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी तमिलनाडु के तूतुकुड़ी में 50,000 यूनिट्स सालाना क्षमता वाला प्लांट भी स्थापित कर चुकी है। Limo Green का डिज़ाइन पेटेंट भारत में रजिस्टर हो चुका है और इस इलेक्ट्रिक MPV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है। अब इसका लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ गया है।

VinFast Limo Green: कब लॉन्च होगी?

VinFast के एशिया CEO Pham Sanh Chau ने पुष्टि की है कि भारत में कंपनी का तीसरा प्रोडक्ट Limo Green ही होगा और इसे फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की भारत में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV होगी। ग्लोबल मार्केट में Limo Green को VF सीरीज से अलग रखा जाता है, लेकिन भारतीय लाइन-अप में इसे VF 6 और VF 7 के साथ ही पोजिशन किया जाएगा।

भारत में इनसे होगा मुकाबला?

लॉन्च के बाद Limo Green का सीधा मुकाबला Kia Carens Clavis EV और BYD eMAX 7 इलेक्ट्रिक MPVs से होगा। भारत में EV मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, और VinFast इस सेगमेंट में मजबूत हिस्सेदारी बनाना चाहती है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एंट्री की तैयारी में है और अपनी राइड-हेलिंग सर्विस Green and Smart Mobility (GSM) भी भारत में शुरू कर सकती है।

VinFast Limo Green: डिजाइन

Limo Green को खासतौर पर फैमिली उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें स्पेस, आराम और प्रैक्टिकलिटी पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें तीन-रो सीटिंग लेआउट मिलता है, जो बड़े परिवारों या लंबी यात्राओं के लिए इसे एक आरामदायक विकल्प बनाता है। 4.74 मीटर लंबाई और 2,840 मिमी व्हीलबेस के साथ यह MPV शानदार केबिन स्पेस और बेहतर स्टेबिलिटी प्रदान करती है। बड़ा ग्लास एरिया इसके केबिन को और भी एयरियर व प्रीमियम फील देता है, जबकि LED हेडलैंप और टेललैंप, बड़े अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग और मॉडर्न डिज़ाइन इसे एक आकर्षक और स्टाइलिश रोड प्रेजेंस देते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

Limo Green का केबिन काफी आधुनिक और फीचर-पैक्ड होगा। इसमें 10.2-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसकी वजह से यूज़र इंटरफेस और कनेक्टिविटी दोनों बेहतर मिलेंगे। साफ-सुथरा डैशबोर्ड लेआउट केबिन को प्रीमियम फील देता है। 360-डिग्री कैमरा और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइविंग को और आसान और सुरक्षित बनाते हैं। इसके अलावा फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट और इनबिल्ट टेलीमैटिक्स जैसे फीचर्स इसे अपनी कैटेगरी में और भी ज्यादा एडवांस बनाते हैं।

बैटरी, पावर और रेंज

VinFast Limo Green में 60.1 kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है। यह बैटरी 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसमें FWD ड्राइव सेटअप दिया जाएगा, जो शहर और हाईवे दोनों परिस्थितियों में बेहतर परफॉर्मेंस देगा। रेंज की बात करें तो यह MPV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 450 किमी तक चल सकती है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी को 10% से 70% तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story