Vinfast Limo Green: किआ की नई कैरेंस क्लाविस EV का टक्कर देने आ रही ये नई कार, फरवरी में होगी लॉन्च

किआ की नई कैरेंस क्लाविस EV का टक्कर देने आ रही ये नई कार, फरवरी में होगी लॉन्च
X

फरवरी में लॉन्च होगी लिमो ग्रीन

वियतनाम की कंपनी विनाफास्ट ने त्यौहारी सीजन के मौके पर भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अभी उसके पोर्टफोलियो में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs शामिल हैं।

Vinfast Limo Green Confirmed for India: वियतनाम की कंपनी विनाफास्ट ने त्यौहारी सीजन के मौके पर भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अभी उसके पोर्टफोलियो में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs शामिल हैं। VF6 और VF7 थूथुकुडी तमिलनाडु में असेंबली प्लांट में तैयार की जा रही हैं। अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वो किआ कैरेंस क्लाविस EV को टक्कर देने के लिए 7-सीटर लिमो ग्रीन MPV (Vinfast Limo Green) लॉन्च करेगी। कंपनी इसे फरवरी 2026 तक भारत में आएगी।

4.7 मीटर लंबी लिमो ग्रीन

  • विनफास्ट लिमो ग्रीन असल में इस सेगमेंट की इकलौती इलेक्ट्रिक MPV, किआ कैरेंस क्लाविस EV को चुनौती देती है।
  • डायमेंशन की बात करें तो 4.7 मीटर लंबी, 1.8 मीटर चौड़ी और 1.7 मीटर ऊंची लिमो ग्रीन का व्हीलबेस 2.8 मीटर है।
  • इलेक्ट्रिक MPV में 150kW/280Nm FWD मोटर है, जिसे 60.13kWh बैटरी पैक (शायद NMC) के साथ जोड़ा गया है।
  • सिंगल चार्ज पर ये 450km की रेंज दे सकती है। ये किआ कैरेंस क्लैविस EV से साइज में बड़ी और मैकेनिकली मजबूत है।
  • इस लिमो ग्रीन MPV कार को 80kW DCFC गन के साथ 30 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज किया जा सकता है।

लिमो ग्रीन के फीचर्स की डिटेल

इसमें दो ड्राइविंग मोड, 18-इंच के एलॉय, सिक्स-वे मैनुअल ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट, वेंटिलेटेड ऑल-डिस्क सेटअप, 4 स्पीकर ऑडियो, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सिंगल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विनफास्ट VF6 और VF7 की डिटेल

  • विनफास्ट VF6 कॉम्पैक्ट EV SUV तीन ट्रिम्स अर्थ, विंड और विंड इनफिटी में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 16.49 लाख रुपए से 18.29 लाख रुपए तक हैं।
  • इसमें 59.6 kWh की बैटरी है जो इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। ये 201 hp और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। विनफास्ट सिंगल चार्ज पर 468 km की ARAI-सर्टिफाइड रेंज है।
  • विनफास्ट VF7 एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है जो उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें ज्यादा पावर, रेंज और जगह चाहिए। VF7 दो बैटरी पैक 59.6 kWh और 70.8 kWh में खरीद सकते हैं।
  • टॉप-ऑफ-द-लाइन VF7 5.8 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 510 km तक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 20.89 लाख रुपए से 25.49 लाख रुपए तक हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story