Sales Report: भारत में टू-व्हीलर की जोरदार बिक्री; हीरो नंबर 1, होंडा की सेल में उछाल

भारत में टू-व्हीलर की जोरदार बिक्री हीरो नंबर 1
Sales Report: भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है, और पिछले महीने भी इसमें मजबूत बिक्री देखने को मिली। Hero MotoCorp ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिक्री करके टॉप पोज़िशन हासिल की, जबकि Honda 2-Wheelers और TVS Motor की बिक्री में भी अच्छा इजाफा दर्ज हुआ। आइए, कंपनियों के हिसाब से पूरी सेल्स रिपोर्ट देखते हैं।
Hero MotoCorp — सबसे ज्यादा बिक्री, 34.91% की ग्रोथ
लिस्ट में पहले नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प है। कंपनी ने पिछले महीने 8,86,002 यूनिट्स बेचीं। यह नवंबर 2024 में दर्ज की गई 9,17,174 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 34.91% की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है।
Honda 2-Wheelers — 25% की मजबूत बढ़त
दूसरे स्थान पर होंडा टू-व्हीलर्स रही। कंपनी ने पिछले महीने 6,06,284 यूनिट्स की बिक्री की। यह नवंबर 2024 की 6,57,115 यूनिट के मुकाबले 25% की वार्षिक बढ़ोतरी दिखाता है।
TVS Motor — 16.10% की वृद्धि
तीसरे नंबर पर टीवीएस मोटर ने अपनी पकड़ बनाए रखी। पिछले महीने 4,45,617 यूनिट्स बिकीं, जो नवंबर 2024 की 4,23,078 यूनिट की तुलना में 16.10% की ग्रोथ को दर्शाती हैं।
Bajaj Auto — 11.62% की बढ़त
चौथे स्थान पर बजाज ऑटो है। कंपनी ने पिछले महीने 2,58,585 यूनिट्स बेचीं। यह नवंबर 2024 की 3,05,253 यूनिट की तुलना में 11.62% की सालाना ग्रोथ को दिखाता है।
Royal Enfield — मामूली 3.66% की बढ़ोतरी
टॉप-5 में पांचवें स्थान पर रॉयल एनफील्ड रही। पिछले महीने कंपनी ने 1,15,253 यूनिट्स की बिक्री की, जो नवंबर 2024 में बेची गई 96,302 यूनिट्स की तुलना में 3.66% की वृद्धि को दर्शाती है।
अन्य कंपनियों का प्रदर्शन
- कई अन्य टू-व्हीलर कंपनियों ने भी मजबूत बिक्री प्रदर्शन किया। Suzuki Motorcycle ने 1,04,638 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि Yamaha ने 70,929 यूनिट्स बेचे। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Ather की बिक्री 20,349 यूनिट रही, वहीं Ola ने 8,402 यूनिट्स की बिक्री की।
- Greaves Electric और Classic Legends ने क्रमशः 5,764 और 5,756 यूनिट्स दर्ज किए। इसके अलावा, Piaggio ने 3,348 यूनिट्स और Bgauss ने 2,566 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी उपस्थिति मजबूत की।
(मंजू कुमारी)
