Safest Sedans: भारत में बिकने वाली इन 5 सेडान का लोहा फौलाद सा मजबूत, सभी को सेफ्टी के लिए 5-स्टार मिले

X
भारत में बिकने वाली देश की 4 सबसे सुरक्षित सेडान
भारतीय बाजार में सेडान की बिक्री के आंकड़े घट रहे हैं। इसके बाद भी कुछ मॉडल सेल्स में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी सेल्स में इनकी सेफ्टी रेटिंग का भी अहम रोल रहता है।
Safest Sedans Global NCAP In India: भारतीय बाजार में सेडान की बिक्री के आंकड़े घट रहे हैं। इसके बाद भी कुछ मॉडल सेल्स में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी सेल्स में इनकी सेफ्टी रेटिंग का भी अहम रोल रहता है। दरअसल, बाजार में ऐसी 4 सेडान मौजूद हैं जिन्हें ग्लोबल NCAP में सेफ्टी के लिए पूरे 5-स्टार मिले हैं। इनमें से एक मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली डिजायर भी है। चलिए यहां पर इन सभी मॉडल और उनके सेफ्टी स्कोर के बारे में जानते हैं।
1. मारुति सुजुकी डिजायर
- इस कार को ग्लोबल NCAP रेटिंग में 5-स्टार सेफ्टी मिली है। इसने AOP में 31.24/32 और COP में 39.20/49 अंक हासिल किए।
- ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली कंपनी की पहली गाड़ी भी है। इसे भारत NCAP में भी 5-स्टार रेटिंग मिली।
- कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और ESC शामिल हैं। इसके साथ रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं।
2. वोक्सवैगन वर्टूस
- इस कार को ग्लोबल NCAP रेटिंग में 5-स्टार सेफ्टी मिली है। इसने AOP में 29.71/34 और COP में 42/49 अंक हासिल किए।
- क्रैश टेस्ट में इस कार बॉडीशेल और फुटवेल एरिया स्थिर था। इसने साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 17 में से 14.2 अंक हासिल किए।
- वर्टूस में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।
3. स्कोडा स्लाविया
- इस कार को ग्लोबल NCAP रेटिंग में 5-स्टार सेफ्टी मिली है। इसने AOP में 29.71/34 और COP में 42/49 अंक हासिल किए।
- स्लाविया कौ वर्टूस के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। जिसके चलते इनका मटेरियल एक जैसा हो जाता है।
- वर्टूस की तरह इस कार में भी डुअल एयरबैग, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट स्टैंडर्ड तौर पर दिए हैं।
4. हुंडई वरना
- इस कार को ग्लोबल NCAP रेटिंग में 5-स्टार सेफ्टी मिली है। इसने AOP में 28.18/34 और COP में 42/49 अंक हासिल किए हैं।
- ये ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट कंपनी की पहली 5-स्टार रेटिंग वाली कार भी है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो में लग्जरी सेडान है।
- वरना में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC, ISOFIX माउंट और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए हैं।
(मंजू कुमारी)
