Upcoming SUV: महिंद्रा, मारुति, टाटा समेत 5 कंपनियां भारत में लॉन्च करेंगी धांसू कारें, जानें डिटेल

top-5-Upcoming mid size SUVs to launch in india
X

महिंद्रा XUV 700 फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।

महिंद्रा अपनी प्रीमियम एसयूवी XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर सकती है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

Upcoming SUV: भारत में हर महीने लाखों की संख्या में वाहन बेचे जाते हैं, जिनमें से बड़ी हिस्सेदारी SUV सेगमेंट की होती है। ग्राहकों को नए विकल्प उपलब्ध कराने और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां जल्द ही मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में कई नई कारें लॉन्च करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में इन SUVs के आने की संभावना है। आइए जानते हैं उन प्रमुख मॉडलों के बारे में।

Mahindra XUV 700 Facelift

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा अपनी प्रीमियम SUV XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जानकारी के अनुसार, इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे यह और भी आकर्षक व मॉडर्न दिखेगी।

Maruti Suzuki Victoris

मारुति Suzuki ने हाल ही में तीन सितंबर को मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में Victoris को पेश किया है। आने वाले कुछ महीनों में इसे भारतीय बाजार में औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा। यह SUV बेहतरीन फीचर्स से लैस है और प्रतिस्पर्धी प्राइस पर उपलब्ध होगी।

Tata Sierra

टाटा मोटर्स भी मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में Sierra को पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे दिसंबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस SUV का प्रोडक्शन वर्जन हाल ही में ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया जा चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत देता है।

Renault Duster

रेनो नई Duster को भी जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। निर्माता की ओर से इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि इसे अगले कुछ महीनों में मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि, इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह SUV 2026 की शुरुआत में भारत में उपलब्ध हो जाएगी।

Nissan SUV

रिपोर्ट्स के अनुसार, निसान भी भारतीय बाजार में जल्द ही नई SUV लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सी SUV भारत में लॉन्च होगी। अनुमान है कि यह भी नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जैसे Renault Duster, और इसे 2026 में पेश किया जाएगा।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story