Top 10 Selling Cars: टाटा नेक्सन ने लिस्ट को टॉप किया, जानिए टॉप-10 मॉडल किन-किन कार को जगह मिली

Top 10 selling cars in November 2025: नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्टके टॉप-10 मॉडल की बात करें तो टाटा नेक्सन देश की नंबर-1 कार बनी। हालांकि, इसमें मारुति के सबसे ज्यादा 6 मॉडल शामिल रहे। जबकि, टाटा मोटर्स के 2 मॉडल रहे। वहीं, हुंडई और महिंद्रा का 1-1 मॉडल शामिल रहा। नेक्सन को सालाना आधार पर 46% की शानदार ईयरली ग्रोथ मिली। टॉप-10 की लिस्ट में 6 SUVs, 2 हैचबैक, एक सेडान और एक MPV शामिल रही। चलिए एक बार इनकी सेल्स रिपोर्ट को देखते हैं।

टाटा नेक्सन नंबर-1 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 22,434 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 15,329 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 46% की सालाना ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी डिजायर नंबर-2 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 21,082 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 11,779 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 79% की सालाना ग्रोथ मिली।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट नंबर-3 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 19,733 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 14,737 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 34% की सालाना ग्रोथ मिली। टाटा पंच नंबर-4 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 18,753 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 15,435 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 21% की सालाना ग्रोथ मिली।
हुंडई क्रेटा नंबर-5 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 17,344 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 15,452 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 12% की सालाना ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी अर्टिगा नंबर-6 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 16,197 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 15,150 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की सालाना ग्रोथ मिली।
महिंद्रा स्कॉर्पियो नंबर-7 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 15,616 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 12,704 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 23% की सालाना ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स नंबर-8 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 15,058 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 14,882 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की सालाना ग्रोथ मिली।
मारुति सुजुकी वैगनआर नंबर-9 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 14,619 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 13,982 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 5% की सालाना ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी ब्रेजा नंबर-10 पोजीशन पर रही। नवंबर 2025 में इसकी 13,947 यूनिट बिकीं। वहीं, नवंबर 2024 में इसकी 14,918 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की सालाना डिग्रोथ मिली।
(मंजू कुमारी)
