Tata SUV: टाटा मोटर्स की नई एसयूवी में होंगे ये धांसू फीचर्स, टीजर में नजर आया नया कलर

tata-sierra-tease ahead-of-launch new features reveal
X

Tata Sierra का नया टीजर जारी किया 

नए टीजर में Tata Sierra का डीप रेड शेड दिखाया गया है, जो SUV को बोल्ड और मस्कुलर अपील देता है। टाटा मोटर्स के मुताबिक, इसे 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Tata SUV: टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड Tata Sierra का नया टीजर जारी किया है। इस बार कंपनी ने SUV का नया कलर और डैशबोर्ड सेटअप दिखाया है, जो इसे पहले से कहीं अधिक प्रीमियम और मॉडर्न बनाता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नई Tata Sierra 25 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। इसे कई एडवांस्ड फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा जाएगा। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स और संभावनाओं के बारे में विस्तार से...

नया टीजर: रेड कलर में दमदार लुक

नए टीजर में Tata Sierra का डीप रेड शेड दिखाया गया है, जो SUV को बोल्ड और मस्कुलर अपील देता है। इसकी स्क्वेर्ड व्हील आर्चेस, सिग्नेचर ग्लासहाउस प्रोफाइल और पुराने सिएरा मॉडल से प्रेरित डिज़ाइन एलिमेंट्स इसे एक क्लासिक और मॉडर्न लुक का शानदार मिश्रण बनाते हैं।

पहले नजर आए टेस्ट मॉडल्स में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, पैनोरामिक ग्लास रूफ और ब्लैक ORVMs जैसे फीचर्स देखे गए थे। लॉन्च के समय इसके साथ कई अन्य नए और आकर्षक कलर ऑप्शंस भी मिलने की उम्मीद है।

ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड: पहली बार टाटा कार में

  • नई सिएरा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट होगा। यह फीचर टाटा की किसी भी कार में पहली बार देखने को मिलेगा। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पैसेंजर-साइड स्क्रीन शामिल होंगे।
  • यह सेटअप केबिन को एक हाई-टेक और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। इसके अलावा, SUV में नया स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Tata Sierra को शुरू में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसका इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन बाद में पेश किया जाएगा। इसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन, 2.0L Kryotec डीजल इंजन संभावित विकल्प होंगे। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे।

किससे होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद नई Tata Sierra का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota HyRyder और Honda Elevate जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा। हालांकि, अपने आइकॉनिक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, और टाटा की मजबूत सेफ्टी रेप्यूटेशन के दम पर Sierra इस सेगमेंट में एक अलग और यादगार पहचान बनाने की क्षमता रखती है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story