Tata SUV Sales: जनवरी में नेक्सन की धुंआधार 23 हजार से अधिक सेल्स, जानें कीमत और फीचर

जनवरी में 23 हजार से अधिक सेल्स
Tata SUV Sales: भारत की अग्रणी वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने जनवरी 2026 में शानदार बिक्री दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने इस एसयूवी की 23,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसी के साथ Tata Nexon भारत में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर चुकी है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।
क्या हैं Tata Nexon की खासियतें?
- टाटा नेक्सन को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें शार्क फिन एंटीना, बाय-फंक्शन फुल LED हेडलाइट्स, LED DRLs, हाई-माउंट स्टॉप लैंप, रूफ रेल्स, पैनोरमिक सनरूफ और फ्रंट फॉग लैम्प्स दिए गए हैं।
- इसके अलावा एसयूवी में 16-इंच अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक टेलगेट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, वायरलेस चार्जर और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Tata Nexon को पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 88.2 PS की पावर और 170 Nm टॉर्क और
1.5-लीटर डीजल इंजन 84.5 PS की पावर और 260 Nm टॉर्क, जबकि 1.2-लीटर CNG इंजन 73.5 PS की पावर और 170 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में Nexon काफी मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS, ISOFIX चाइल्ड एंकर, पार्किंग सेंसर्स और सीट-बेल्ट प्री-टेंशनर्स दिए गए हैं।
Tata Nexon कीमत और मुकाबला
टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 7.32 लाख रुपये से शुरू होकर 14.15 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Brezza, Kia Sonet, Kia Syros, Skoda Kylaq और Mahindra XUV 3XO से होता है।
(मंजू कुमारी)
