Suzuki Jimny: कंपनी ने टोक्यो ऑटो सैलून में दिखाईं अपनी कई सारी कार, इसमें एडवेंचर वाले कई मॉडल

कंपनी ने टोक्यो ऑटो सैलून में दिखाईं अपनी कई सारी कार, इसमें एडवेंचर वाले कई मॉडल
X

2026 टोक्यो ऑटो सैलून

सुजुकी ने 2026 टोक्यो ऑटो सैलून में अपन कई सारे मॉडल को पेश किए हैं। कंपनी ने अपने पवेलियन को "लाइफ विद एडवेंचर" थीम दी है।

Suzuki 2026 Tokyo Auto Salon: सुजुकी ने 2026 टोक्यो ऑटो सैलून में अपन कई सारे मॉडल को पेश किए हैं। कंपनी ने अपने पवेलियन को "लाइफ विद एडवेंचर" थीम दी है। इस विजन को सच करने के लिए सुजुकी एडवेंचर पर फोकस करने वाले कई कॉन्सेप्ट मॉडल दिखाए। कंपनी इस इवेंच में एक तरफ जहां जिम्नी नोमेड पहले से ही ऑफ-रोड पर फोकस है। तो वहीं XBEE जैसी सिटी कार के एडवेंचर-स्टाइल वाला वर्जन है। इसमें एक 7-सीटर एवरी भी शामिल है। चलिए इन सभी के बारे में जानते हैं।

1. मॉन्स्टर हंटर जिम्नी नोमेड

  • यह कॉन्सेप्ट मॉडल पॉपुलर मॉन्स्टर हंटर वाइल्ड्स एक्शन रोल-प्लेइंग गेम से प्रेरणा लेता है। जिम्नी नोमेड मॉन्स्टर हंटर वाइल्ड्स कॉन्सेप्ट में गेम से प्रेरित रियलिस्टिक ग्राफिक्स हैं, जो इसे सच में खास बनाते हैं।
  • इसके एक्सटीरियर में मॉन्स्टर हंटर वाइल्ड्स के कई एलिमेंट्स हैं जैसे कांटेदार तार, खास भूरा मिट्टी जैसा रंग, जंगली पौधे वगैरह दिखते हैं। अन्य कस्टमाइजेशन में एक बड़ा रूफ रैक मिलता है।
  • इसमें मेटैलिक फिनिश में एक्सेंट और अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन शामिल है। अभी इसके इंटीरियर और टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की डिटेल सामने नहीं आई है।

2. XBEE नेचर फोटोग्राफर

  • इस कार को खास तौर पर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बनाया गया है। हालांकि, यह कॉन्सेप्ट कई अन्य आउटडोर कामों के लिए भी काफी काम का लगता है।
  • मुख्य कस्टमाइजेशन में एक मजबूत ग्रिल डिजाइन, खास एलॉय व्हील्स और इंटीग्रेटेड LED लाइटिंग के साथ एक बड़ा रूफ रैक शामिल है।
  • मेटल, ग्लास और प्लास्टिक की सतहों सहित बाहरी हिस्से के ज्यादातर हिस्से पर प्रकृति से प्रेरित खास डिटेलिंग है। पीछे की तरफ टेल लैंप गार्ड और एक सीढ़ी दी है।

3. सुजुकी एवरी भी आई

  • कंपनी ने अपनी एवरी भी दिखाई। यह कॉन्सेप्ट वीकेंड पर बाहर घूमने-फिरने के लिए है। खासकर उन परिवारों के लिए जिन्हें स्ट्राइडर रेस में हिस्सा लेना पसंद है।
  • इसमें कस्टमाइजेशन में बच्चों की बाइक और सामान रखने के लिए जगह के साथ एक बड़ा रूफ रैक शामिल है। इस कार की रैक में LED लाइट्स और एक फोल्डेबल शामियाना है।
  • फ्रंट ग्रिल पर ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट और हेडलाइट लेंस पर स्मोक्ड फिनिश है। हर वैगन वानपाकू राइडर कॉन्सेप्ट में खास एलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। ये 7 पैसेंजर्स वाली कार है।
  • जिसमें पैसेंजर्स को गजब का स्पेस भी मिलता है। ये भारतीय बाजार में विकने वाली ईको वैन की तरह है। यानी सेंकेड रो के लिए इसमें स्लाइडिंग डोर दिया है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story