Super Bike: बीएमडब्ल्यू S 1000 RR ने सेल्स में रचा इतिहास, इंडिया में बिक्रीं इतनी गाड़ियां?

बीएमडब्ल्यू S 1000 RR ने सेल्स में रचा इतिहास, इंडिया में बिक्रीं इतनी गाड़ियां?
X
बीएमडब्ल्यू ने 2025 में BMW S 1000 RR का अपडेटेड मॉडल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था। यह सुपरबाइक फिलहाल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Super Bike: बीएमडब्ल्यू Motorrad India ने अपनी फ्लैगशिप लीटर-क्लास सुपरबाइक S 1000 RR की बिक्री में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में दिल्ली में एक ग्राहक को इस बाइक की 1,000वीं यूनिट डिलीवर की गई, जिससे पता चलता है कि यह बाइक भारतीय राइडर्स के बीच लोकप्रिय हो रही है। हाई-परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और यूजर-फ्रेंडली राइडिंग एक्सपीरियंस के चलते S 1000 RR लीटर-क्लास सेगमेंट की एक प्रमुख और भरोसेमंद बाइक बन गई है।

नया 2025 मॉडल: पावर और स्टाइल का दमदार मेल

2025 में BMW S 1000 RR का अपडेटेड अवतार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था। यह सुपरबाइक फिलहाल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जो स्टैंडर्ड (₹21.30 लाख), प्रो (₹23.80 लाख) और प्रो एम स्पोर्ट (₹26.05 लाख) एक्स-शोरूम कीमतों पर मिल रही है। नए मॉडल में स्पोर्टी अपग्रेड्स जैसे बड़े विंगलेट्स, इंटीग्रेटेड ब्रेक डक्ट्स और नई डिजाइन की फेयरिंग शामिल की गई है, जो इसे पहले से अधिक एयरोडायनामिक और आकर्षक बनाती है।

इंजन और परफॉर्मेंस: मिलेगा रफ्तार का रोमांच

BMW S 1000 RR में दिया गया है 999cc का इनलाइन-फोर इंजन, जो 207 बीएचपी की पावर (13,750 RPM पर) और 113 एनएम टॉर्क (11,000 RPM पर) जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड क्विकशिफ्टर गियरबॉक्स से लैस है, जो स्मूद और तेज शिफ्टिंग का अनुभव देता है। BMW के मुताबिक, यह सुपरबाइक सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 300 किमी/घंटा है।

कंपनी ने उपलब्धि पर क्या कहा?

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ विक्रम पावाह ने कहा कि “BMW S 1000 RR केवल एक मोटरसाइकिल नहीं है, बल्कि यह अद्वितीय इंजीनियरिंग और बेहतरीन प्रदर्शन का प्रतीक है। भारत में 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी यह दर्शाती है कि यह बाइक सड़क से लेकर रेस ट्रैक तक हर जगह अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को प्रभावित करती है। यह उन राइडर्स की पसंदीदा बन चुकी है, जो हर बार सर्वोत्तम का चुनाव करते हैं।”

BMW S 1000 RR ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस, उन्नत टेक्नोलॉजी और स्टाइलिश डिजाइन के दम पर भारतीय सुपरबाइक सेगमेंट में एक मजबूत पहचान बना ली है। 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी यह साबित करती है कि यह बाइक सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि एक शानदार राइडिंग अनुभव बन चुकी है—खासतौर पर उन राइडर्स के लिए जो स्पीड, कंट्रोल और क्लास का बेहतरीन बैलेंस चाहते हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story