Skoda Sedan: जल्द ही फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च होगी लोकप्रिय कार Skoda Slavia, जानें डिटेल

skoda-slavia-facelift-2026-with-adas-360-camera details
X

Skoda Slavia फेसलिफ्ट जल्द लॉन्च होगी

स्कोडा अपनी मिड-साइज सेडान Slavia के फेसलिफ्ट वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग जारी है। इसके जल्द भारत में लॉन्चिंग का संकेत है।

Skoda Sedan: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल Skoda Auto भारतीय बाजार में कई सेगमेंट्स में अपने वाहनों की बिक्री करती है। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में कंपनी की लोकप्रिय कार Skoda Slavia को जल्द ही फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च किए जाने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस मॉडल पर काम कर रही है और इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि Skoda Slavia Facelift में डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Skoda Slavia Facelift होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कोडा अपनी मिड-साइज सेडान Slavia के फेसलिफ्ट वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। लॉन्च से पहले इस कार की रोड टेस्टिंग की जा रही है, जिससे इसके भारत में जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।

टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Skoda Slavia Facelift को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट म्यूल पूरी तरह से कवर में था, लेकिन इसके बावजूद कुछ अहम अपडेट्स की जानकारी सामने आई है। इससे यह साफ है कि कंपनी कार के एक्सटीरियर और टेक्नोलॉजी में नए बदलाव करने वाली है।

क्या मिल सकते हैं बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Slavia Facelift में Skoda Kushaq Facelift की तरह कनेक्टेड रिब ग्रिल दी जा सकती है। इसके अलावा नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कुछ वेरिएंट्स में ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) और 360 डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है, जिससे यह सेडान सेगमेंट में और भी ज्यादा आकर्षक बन जाएगी।

कब तक हो सकती है लॉन्च

हालांकि स्कोडा ने अभी फेसलिफ्ट मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Skoda Slavia Facelift को 2026 की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारत में Skoda Slavia मिड-साइज सेडान सेगमेंट में आती है। फेसलिफ्ट के बाद इसका मुकाबला Volkswagen Virtus, Hyundai Verna और Honda City जैसी पॉपुलर सेडान कारों से होगा।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story