Renault Kwid Facelift: ₹4 लाख के में भारतीय बाजार को लूटने आ रही ये नई कार, ऑल्टो से होगा मुकाबला

₹4 लाख के में भारतीय बाजार को लूटने आ रही ये नई कार, ऑल्टो से होगा मुकाबला
X
रेनो जल्द लॉन्च करेगी अपनी अपडेटेड क्विड
भारतीय बाजार में रेनो इंडिया अपनी अपडेट क्विड फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे टेस्ट म्यूल के दौरान भी देखा जा चुका है।

Renault Kwid Facelift Interiors And Exteriors: भारतीय बाजार में रेनो इंडिया अपनी अपडेट क्विड फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे टेस्ट म्यूल के दौरान भी देखा जा चुका है। जिसमें इसके डिटेल भी सामने आई है। स्पाई फोटोज में देखे गए एग्जॉस्ट का संकेत मिलता है। साथ ही, ये साफ होता है कि ये इलेक्ट्रिक कार नहीं है। कंपनी इससे पहले बाजार में अपनी न्यू 7-सीटर ट्राइबर MPV और काइगर SUV को भी लॉन्च कर चुकी है। नए GST के बाद क्विड की नई कीमत 429,900 रुपए हो गई है। नए मॉडल की कीमत भी इसी के पास रहेगी।

रेनो क्विड फेसलिफ्ट का एक्सटीरियर

  • इसका डिजाइन डेसिया स्प्रिंग EV से लिया गया है। इसमें Y-आकार के LED DRLs, पेंटागोनल हैलोजन हेडलैंप और बंद ग्रिल मिलेगी।
  • इसमें चौकोर व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग, फ्लैप-स्टाइल डोर हैंडल और हल्की ढलान वाली रूफलाइन मिलेगी। इसमें स्टील व्हील कवर मिलेंगे।
  • बैक साइड में डेसिया स्प्रिंग EV की तरह ही Y-आकार के टेल लैंप मिलेंगे। इसका रियार प्रोफाइल काफी हद तक स्प्रिंग EV जैसा ही मिलेगा।
  • कार के टेल लैंप्स को जोड़ने वाला एक चौड़ा ट्रिम दिया है, जिसके बीच में रेनो का लोगो लगा है। रियर प्रोफाइल ज्यादा पॉलिश्ड वाला लुक देगा।

रेनो क्विड फेसलिफ्ट का इंटीरियर

  • कार के इंटीरियर में कई अपडेट देखने को मिलेंगे। इसमें नया 10-इंच का एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।
  • कार में एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा, जो 7-इंच का और स्टीयरिंग व्हील के लिए एक नया डिजाइन भी होगा।
  • इसके अलावा भी कार के इंटीरियर में कई शानदार अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी होंगे।

रेनो क्विड फेसलिफ्ट का इंजन

  • इसके इंजन में बदलाव होने की संभावना काफी कम है। इसमें मौजूदा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता रहेगा।
  • ये इंजन 69 PS का पावर और 92.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT ऑप्शन मिलेंगे।
  • क्विड हैचबैक में CNG ऑप्शन भी मिलता रहेगा, लेकिन ये फैक्टरी फिट नहीं होगी। बल्कि डीलरएंड पर इसे फिट किया जाएगा।
  • भारत में इसका मुकाबला मारुति ऑल्टो K10, मारुति एस-प्रेसो, मारुति सेलेरियो, टाटा टियागो जैसे मॉडल से होता रहेगा।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story