Nissan 7-Seater: कंपनी ने अपनी नई MPV का टीजर रिलीज किया, ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बनेगा; कम होगी कीमत

कंपनी ने अपनी नई MPV का टीजर रिलीज किया, ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बनेगा; कम होगी कीमत
X
निसान मोटर इंडिया ने एक नया टीजर जारी किया है जिसमें एक नई कार का इशारा दिख रहा है। उम्मीद है कि यह अपकमिंग रेनो ट्राइबर पर बेस्ड MPV होगी।

Nissan-Renault Triber based 7-seater MPV New Teaser: निसान मोटर इंडिया ने एक नया टीजर जारी किया है जिसमें एक नई कार का इशारा दिख रहा है। उम्मीद है कि यह अपकमिंग रेनो ट्राइबर पर बेस्ड MPV होगी। जापानी कार कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि वह भारत में अपने फ्यूचर के पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में एक नई बी-सेगमेंट MPV पर काम कर रही है। इसके 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यानी इस साल के आखिर तक इसे ऑफिशियली पेश किया जाएगा। हालांकि, इस टीजर में अपकमिंग MPV के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला रेनो ट्राइबर के साथ मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस और यहां तक की टोयोटा इनोवा जैसे मॉडल से होगा।

6.30 लाख के आसपास होगी कीमत

कंपनी ने इसका ऐलान इस साल की शुरुआत में किया था। यह थ्री-रो वाली 7-सीटर कार उसी CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी जिस पर वर्तमान में रेनो ट्राइबर बेस्ड है। हालांकि, निसान इसे एक साधारण री-बैज के बजाय एक स्टैंड अलोन मॉडल के रूप में पेश करेगी, जिससे इसका डिजाइन और इंटीरियर अलग होगा। बता दें कि ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए है। निसान की कार का प्राइस टैग भी इसी के आसपास हो सकता है।

निसान 7-सीटर MPV का डिजाइन

निसान की यह MPV हाल ही में लॉन्च हुई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट के डिजाइन एलिमेंट को बरकरार रखती है। साथ ही, एक अलग लुक भी लाती है जो इसे दूसरों से अलग बनाता है। इसमें नई ग्रिल और हेडलैंप डिजाइन बरकरार रहने की संभावना है, लेकिन इसमें निचले ग्रिल के दोनों ओर C-आकार के एलिमेंट के साथ एक बड़ा फ्रंट बंपर होगा। रियर-एंड में LED टेललाइट्स का एक रिवाइज्ड सेट होने की उम्मीद है। यह MPV नए अलॉय व्हील और रूफ रेल्स के साथ आएगी।

निसान 7-सीटर MPV का इंटीरियर

इसके इंटीरियर का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन निसान द्वारा फेसलिफ्टेड ट्राइबर में सभी हालिया अपग्रेड्स को बरकरार रखते हुए एक अलग स्टाइल पेश करने की पूरी संभावना है। आगामी MPV में रेनो मॉडल में देखे गए नए डिजिटल कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है, जबकि इसके 7-सीटर लेआउट बरकरार रखा जाएगा।

निसान 7-सीटर MPV का इंजन

इस MPV में ट्राइबर वाला ही 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन दिए जाने की उम्मीद है। यह पेट्रोल यूनिट 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT के साथ जोड़ा जा सकता है। निसान MPV के ऑफिशियली लॉन्च के साथ ही कंपनी की अपकमिंग प्रोडक्ट पाइपलाइन कुल चार नए मॉडल तक पहुंच गई है। इनमें एक 5-सीटर और एक 7-सीटर C-SUV के साथ-साथ एक मास-मार्केट ईवी भी शामिल है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story