Nissan MPV: जनवरी 2026 में आएगी निसान की नई किफायती 7-सीटर ग्रेवाइट, जानें फीचर्स

निसान की नई 7-सीटर ग्रेवाइट जनवरी 2026 में आएगी
Nissan MPV: भारतीय बाजार में Nissan Motor एक नई 7-सीटर MPV लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस अपकमिंग मॉडल के नाम की पुष्टि कर दी है, जिसे Nissan Gravite कहा जाएगा। इसे पहली बार जनवरी 2026 में पेश किया जाएगा। Nissan इस कार को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाने जा रही है, जो कम बजट में 7-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं। आइए जानते हैं Nissan Gravite से जुड़ी अब तक सामने आई अहम जानकारियां।
Nissan Gravite का डिजाइन
Nissan Gravite का ओवरऑल साइज और शेप काफी हद तक Renault Triber जैसा हो सकता है। यह MPV भी सब-4 मीटर सेगमेंट में रहेगी, लेकिन Nissan इसमें अपनी अलग डिजाइन पहचान देने की कोशिश करेगी।
डिजाइन से जुड़े संभावित बदलाव
डिजाइन के मामले में Nissan Gravite में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया फ्रंट बंपर और रीडिज़ाइन ग्रिल, अलग स्टाइल के अलॉय व्हील्स, हेडलैंप में नए लाइटिंग एलिमेंट्स, रियर में नया बंपर और नया टेललैंप सिग्नेचर के साथ टेलगेट पर बड़े अक्षरों में Gravite नेमप्लेट दिए जाने की संभावना है, जो इसे Triber से अलग पहचान देंगे।
Nissan Gravite का इंटीरियर
निशान ग्रेवाइट के इंटीरियर की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें Triber जैसा डैशबोर्ड और स्टीयरिंग लेआउट देखने को मिलेगा। हालांकि, Nissan इसमें अपनी अलग कलर थीम और बेहतर फीचर पैकेजिंग दे सकती है।
संभावित फीचर्स
Nissan Gravite में 7-इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और मैनुअल AC के साथ सेकंड व थर्ड रो के लिए AC वेंट्स मिलने की संभावना है, जो केबिन को ज्यादा सुविधाजनक और प्रीमियम बनाएंगे।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से Nissan Gravite में 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाएंगे।
Nissan Gravite का इंजन और प्लेटफॉर्म
Nissan Gravite में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 76hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की संभावना है। भविष्य में इसका CNG वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है।
यह MPV Renault Triber पर आधारित हो सकती है और इसमें CMF-A+ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी वजह से इसके पावरट्रेन और बेसिक लेआउट में Triber की झलक दिखेगी। Nissan की लाइन-अप में Gravite को Magnite से नीचे पोजिशन किया जाएगा और यह सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देगी।
Nissan Gravite की लॉन्च टाइमलाइन
जनवरी 2026: पहली बार अनावरण
फरवरी 2026: भारत में लॉन्च
मार्च 2026: कीमतों का ऐलान और शोरूम में एंट्री
कुल मिलाकर, Nissan Gravite भारतीय बाजार में किफायती 7-सीटर MPV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ सकती है।
(मंजू कुमारी)
