New SUV: किआ 10 दिसंबर को पेश करेगी नेक्स्ट जेनरेशन Seltos, जानें कीमत और फीचर्स

next-gen-kia-seltos-first-look 10 december fix for unveil
X

किआ मोटर ने अपनी लोकप्रिय मिडसाइज SUV Kia Seltos के नए जेनरेशन मॉडल का पहला टीज़र जारी 

नई Kia Seltos का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टाटा सियेरा जैसी कई लोकप्रिय मिडसाइज SUVs से होगा।

New SUV: किआ मोटर ने अपनी लोकप्रिय मिडसाइज SUV Kia Seltos के नए जेनरेशन मॉडल का पहला टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती झलक दिखा दी है, जबकि इसे आधिकारिक रूप से 10 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा। नई Seltos में कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो अब तक इस SUV में उपलब्ध नहीं थे।

टीज़र में क्या नजर आया?

नए जेनरेशन Kia Seltos के टीज़र में SUV का फ्रंट और रूफ डिज़ाइन देखने को मिलता है। इसमें वाइड टाइगर-फेस ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स, दोनों ओर वर्टिकल DRLs, ग्रिल के अंदर की तरफ फिट हेडलैंप यूनिट्स, C-शेप्ड LED सिग्नेचर लाइट्स, नीचे की तरफ मोटा सिल्वर स्किड प्लेट शामिल हैं, जो इसे ज्यादा मस्कुलर स्टांस देता है। इसके अलावा, टीज़र में LED वेलकम एनीमेशन (DRLs + हेडलैंप) और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी दिखाया गया है।

नई Kia Seltos के फीचर्स

नई Seltos के साइड प्रोफाइल में भी कई महत्वपूर्ण अपडेट देखने को मिलते हैं। इसमें ब्लैक्ड-आउट पिलर्स, रिट्रेक्टेबल डोर हैंडल्स, सैटिन क्रोम ट्रिम, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और एक आकर्षक किंक्ड विंडो लाइन शामिल की गई है, जो SUV के प्रीमियम और मॉडर्न लुक को और निखारते हैं।

Carens Clavis जैसी रियर LED लाइट बार

SUV के पीछे की तरफ नई LED लाइट बार दी गई है, जिसका डिजाइन काफी हद तक Kia Carens Clavis से मिलता है। साथ ही स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट इसे एक बोल्ड रियर प्रोफाइल देते हैं।

भारत में लॉन्च टाइमलाइन

नई Kia Seltos को भारत में 10 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा। इसके बाद SUV की लॉन्चिंग 2026 की पहली छमाही (मई-जून 2026) में होने की उम्मीद है।

कौन-कौन से मॉडल होंगे प्रतिद्वंदी?

नई Kia Seltos का मुकाबला भारतीय बाजार में कई लोकप्रिय मिडसाइज SUVs से होगा। इसके प्रमुख प्रतिद्वंदियों में Hyundai Creta, Tata Sierra, Maruti Suzuki Victorious, Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और MG Astor शामिल हैं। इसके अलावा, आने वाली नई Renault Duster और Nissan Tekton भी इस सेगमेंट में Seltos के लिए मजबूत चुनौती पेश करेंगी।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story