SUV Comparison: जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप SUV Volkswagen Tayron R-Line लॉन्च कर प्रीमियम थ्री-रो सेगमेंट में एंट्री की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये है और 51,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक किया जा सकता है। यह SUV MQB EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित है और परफॉर्मेंस व प्रैक्टिकैलिटी का संतुलन पेश करती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Tayron R-Line में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 hp की पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह SUV 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 7.3 सेकंड में पकड़ लेती है और 224 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए खास है जो दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।
वहीं Toyota Fortuner में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। डीजल वेरिएंट 201 hp और 500 Nm टॉर्क देता है तथा 2WD और 4WD दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता इसे लंबे समय से पसंदीदा बनाती है।
दूसरी तरफ Jeep Meridian में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170 hp और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प है, जबकि उच्च वेरिएंट्स में AWD सिस्टम भी उपलब्ध है। यह SUV शहर और हाईवे दोनों के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देती है।
कीमत और पोजिशनिंग
Tayron R-Line: 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम से शुरू)
Fortuner: 34.16 लाख रुपये से 49.59 लाख रुपये
Meridian: 23.33 लाख रुपये से 35.45 लाख रुपये
कौन है बेहतर?
अगर आप प्रीमियम फीचर्स और तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Tayron R-Line बेहतर विकल्प है।
मजबूत ब्रांड वैल्यू, रफ-टफ इमेज और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए Fortuner आज भी सेगमेंट की मजबूत दावेदार है।
वहीं बजट, फीचर्स और संतुलित ड्राइविंग के लिहाज से Meridian एक वैल्यू-फॉर-मनी 7-सीटर SUV साबित होती है।
(मंजू कुमारी)