A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Upcoming SUVs: फरवरी 2026 भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए काफी अहम महीना साबित होने जा रहा है। इस दौरान बाजार में दो नई प्रीमियम फुल-साइज 7-सीटर SUVs लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें MG Majestor और Volkswagen Tayron R-Line शामिल हैं। ये दोनों गाड़ियां अपने सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा पैदा करेंगी और इनका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, जीप मेरिडियन और एमजी ग्लॉस्टर जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा। अनुमान है कि इनकी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये से कम हो सकती है।
Volkswagen Tayron R-Line
- Volkswagen Tayron R-Line को आने वाले हफ्तों में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग ₹51,000 की टोकन राशि के साथ ऑनलाइन और डीलरशिप पर शुरू कर दी है। यह SUV दरअसल Tiguan R-Line का 3-रो वर्जन है, जिसे अब भारत में CKD यूनिट के जरिए लोकली असेंबल किया जाएगा।
- इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 204 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा तक हो सकती है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें 15-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स (मेमोरी, हीटिंग और मसाज फंक्शन के साथ) और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।
MG Majestor
- MG Majestor को 2025 भारत मोबिलिटी शो में पेश किया गया था और यह 12 फरवरी को लॉन्च हो सकती है। इसे MG Gloster का नया और ज्यादा स्पोर्टी वर्जन माना जा रहा है। इसका डिजाइन इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Maxus D90 से प्रेरित बताया जा रहा है।
- इंजन के तौर पर इसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 216 bhp की पावर और 479 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम भी मिल सकता है।
- फीचर्स के तौर पर इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और हीटेड व पावर्ड सीट्स जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)
