Battery Flex: नई बैटरी-एज-ए-सर्विस स्कीम लागू होने के बाद Ultraviolette Automotive की नई X-47 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

Battery Flex: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ultraviolette Automotive ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज के लिए ‘बैटरी फ्लेक्स’ नाम से नया ओनरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह पहल बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत ग्राहक कम शुरुआती कीमत पर बाइक खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए अलग से मासिक सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

नई योजना लागू होने के बाद कंपनी की नई X-47 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। बैटरी सब्सक्रिप्शन 2,499 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। पहले इस मॉडल की कुल कीमत 2.49 लाख रुपये थी। यानी बैटरी फ्लेक्स मॉडल के जरिए ग्राहकों को शुरुआती खरीद लागत में करीब 1 लाख रुपये की राहत मिलती है।

मॉडल और कीमतें
F77 ओरिजनल – 1.99 लाख रुपये, बैटरी EMI 2,678 रुपये प्रति माह, दावा 2.6 रुपये प्रति किमी
F77 रिकॉन – 2.49 लाख रुपये, बैटरी EMI 4,016 रुपये प्रति माह, 4 रुपये प्रति किमी
X-47 ओरिजनल – 1.49 लाख रुपये, बैटरी EMI 2,499 रुपये प्रति माह, 2.5 रुपये प्रति किमी
X-47 ओरिजनल+ – 1.99 लाख रुपये, बैटरी EMI 2,499 रुपये प्रति माह
X-47 रिकॉन – 1.99 लाख रुपये, बैटरी EMI 4,016 रुपये प्रति माह
X-47 रिकॉन+ – 2.49 लाख रुपये, बैटरी EMI 4,016 रुपये प्रति माह
X-47 डेज़र्ट विंग – 2.69 लाख रुपये, बैटरी EMI 4,820 रुपये प्रति माह

बैटरी फ्लेक्स प्रोग्राम को Ultraviolette F77 तक भी एक्सटेंडेड किया है। BaaS मॉडल के तहत F77 को अब 1.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी मानक कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कंपनी के मुताबिक, इस नए मॉडल से X-47 खरीदने के लिए जरूरी शुरुआती निवेश में लगभग 40 प्रतिशत तक कमी आती है। सदस्यता अवधि पूरी होने पर बैटरी का स्वामित्व बिना अतिरिक्त लागत के ग्राहक को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम पर्यावरण केंद्रित एनबीएफसी Ecofy के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। बैटरी फ्लेक्स योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 5 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं।

(मंजू कुमारी)