A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Toyota SUV: टोयोटा भारत में अपनी मजबूत और भरोसेमंद एसयूवी लाइनअप के लिए जानी जाती है। कंपनी पहले से ही Land Cruiser जैसे प्रीमियम मॉडल्स को भारतीय बाजार में ऑफर करती है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा जल्द ही अपनी नई SUV Toyota Land Cruiser FJ को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं।

टेस्टिंग के दौरान दिखी नई SUV
लॉन्च से पहले इस अपकमिंग SUV की टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में इसे बैंकॉक में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि टेस्टिंग भले ही विदेश में हो रही है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे भारतीय बाजार की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

डिजाइन और फीचर्स की झलक
टेस्टिंग के दौरान दिखी यूनिट पूरी तरह से कवर में थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ अहम डिटेल्स सामने आई हैं। SUV में C-शेप LED DRLs, LED हेडलाइट्स, LED फॉग लैंप, पारंपरिक डोर हैंडल, बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल जैसे फीचर्स नजर आए हैं। इसके अलावा इसमें हाई माउंट स्टॉप लैंप, रियर वाइपर और वॉशर जैसे प्रैक्टिकल एलिमेंट्स भी दिए जा सकते हैं, जो इसे एक मजबूत और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार SUV बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, Toyota Land Cruiser FJ में 2.7 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन करीब 163 PS की पावर और 246 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्च?
टोयोटा ने अभी तक इस SUV के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक Toyota Land Cruiser FJ को 2027 तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। लॉन्च के बाद यह SUV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, जो मजबूत, भरोसेमंद और ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली प्रीमियम SUV की तलाश में हैं।

(मंजू कुमारी)