A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Tata Motors: लोकप्रिय इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी Tata Punch EV के फेसलिफ्ट मॉडल के 20 फरवरी को लॉन्च होने की तैयारी अंतिम दौर में हैं। लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग मॉडल का एक्सटीरियर लुक सामने आ चुका है, जिसमें यह पहले से ज्यादा मॉडर्न, क्लीन और EV-स्पेशल डिजाइन के साथ दिखाई दे रही है। नए अपडेट्स के साथ यह कार ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक अपील देने वाली है।
एक्सटीरियर डिजाइन में बड़े बदलाव
Tata Punch EV फेसलिफ्ट को नया मिनिमलिस्टिक फ्रंट डिजाइन दिया गया है। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल देखने को मिलती है, जो इसे अधिक एरोडायनामिक और इलेक्ट्रिक कार जैसी पहचान देती है। पुराने मॉडल में हेडलाइट्स को जोड़ने वाली ब्लैक स्ट्रिप को हटा दिया गया है, जिससे फ्रंट प्रोफाइल अब ज्यादा साफ और अपराइट नजर आता है। इसके अलावा पहले वाली कनेक्टेड LED लाइट बार भी नहीं दी गई है। अब इसमें Y-शेप्ड या अलग-अलग DRLs के साथ नया लुक देखने को मिल सकता है। लोअर बंपर और स्कफ प्लेट में भी हल्के लेकिन ध्यान देने लायक बदलाव किए गए हैं, जो SUV को मस्कुलर टच देते हैं।
नए अलॉय व्हील्स और कलर ऑप्शन
फेसलिफ्ट मॉडल में एक नया ‘सनलाइट येलो’ कलर ऑप्शन पेश किया जा सकता है, जो ब्लैक रूफ के साथ काफी आकर्षक दिखता है। साथ ही इसमें नए Aero-Optimized अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जिनका डिजाइन Nexon EV से प्रेरित बताया जा रहा है।
इंटीरियर और फीचर्स
हालांकि इंटीरियर की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें नया 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। Level-2 ADAS सूट भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
बैटरी, रेंज और कीमत
नई Punch EV में मौजूदा 25 kWh और 35 kWh बैटरी विकल्प बरकरार रह सकते हैं, जिनकी रेंज क्रमशः लगभग 265 किमी और 365 किमी तक हो सकती है। पावर आउटपुट भी पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹10.20 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जो मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी।
(मंजू कुमारी)
