Cheapest Bike: अगर आप 350cc सेगमेंट में किफायती और दमदार बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार में आपके लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल तीनों मोटरसाइकिलें देश की प्रतिष्ठित कंपनी Royal Enfield की हैं, जो अपनी मजबूत बनावट, रेट्रो लुक और भरोसेमंद इंजन के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं इन तीनों बाइक्स के बारे में विस्तार से।
Royal Enfield Hunter 350
Hunter 350 को देश की सबसे सस्ती 350cc बाइक माना जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.38 लाख रुपये है। इस बाइक में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड J-सीरीज इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
माइलेज लगभग 36 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसका वजन 177 से 181 किलोग्राम के बीच है, जिससे इसे शहर में चलाना आसान हो जाता है। मॉडर्न डिजाइन और हल्के वजन के कारण यह युवाओं और डेली कम्यूट करने वालों के लिए उपयुक्त विकल्प है।
Royal Enfield Bullet 350
Bullet 350 अपने आइकॉनिक रेट्रो डिजाइन और दमदार उपस्थिति के लिए मशहूर है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.62 लाख रुपये है। इसमें भी 349cc का J-सीरीज इंजन दिया गया है। माइलेज लगभग 37 किलोमीटर प्रति लीटर बताया जाता है।
करीब 195 किलोग्राम वजन वाली यह बाइक मजबूत बिल्ड क्वालिटी और क्लासिक “थंपी” साउंड के लिए जानी जाती है। जो ग्राहक पारंपरिक रॉयल एनफील्ड अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प है।
Royal Enfield Classic 350
- Classic 350 प्रीमियम फील और विंटेज लुक का शानदार मेल है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.83 लाख रुपये है। माइलेज 35 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच है।
- लगभग 195 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक में आरामदायक सीटिंग, क्रोम डिटेल्स और लंबी दूरी की राइड के लिए बेहतर कम्फर्ट मिलता है। यह उन राइडर्स के लिए खास है जो स्टाइल के साथ टूरिंग का आनंद लेना चाहते हैं।
तीनों बाइक्स में समान 349cc J-सीरीज इंजन मिलता है, जो स्मूद राइड और कम वाइब्रेशन के लिए जाना जाता है। कम बजट में बेहतर विकल्प के तौर पर Hunter 350 उपयुक्त है, जबकि क्लासिक और प्रीमियम लुक के लिए Bullet 350 और Classic 350 अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
(मंजू कुमारी)