Discount Offer: रेनो क्विड भारत की सबसे किफायती कारों में से एक है, जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स देती है। इस ऑफर के तहत क्विड पर 70 हजार रुपए तक का फायदा मिल सकता है।

Discount Offer: रेनो इंडिया (Renault India) ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। कंपनी ने चुनिंदा कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। रेनो के इस मार्च ऑफर के तहत ग्राहक ₹80,000 तक की बचत कर सकते हैं, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं।

किन मॉडल्स पर कितना फायदा?
इस ऑफर में Renault Triber और Renault Kiger पर सबसे ज्यादा ₹80,000 तक की छूट मिल रही है। वहीं Renault Kwid पर भी ₹70,000 तक का लाभ दिया जा रहा है, जो पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन मौका है।

Renault Kwid: बजट में फीचर्स का दम
Renault Kwid भारत की सबसे किफायती कारों में से एक है, जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स देती है। इस ऑफर के तहत Kwid पर ₹70,000 तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है। पुरानी कार एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त बोनस मिलने से इसकी कीमत और कम हो सकती है।

Renault Triber: फैमिली के लिए परफेक्ट 7-सीटर
Renault Triber एक किफायती 7-सीटर MPV है, जो ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकलिटी के लिए जानी जाती है। इस महीने इसे खरीदने पर ₹80,000 तक का फायदा मिल सकता है। इसकी खासियत है कि तीसरी पंक्ति की सीट हटाकर 625 लीटर तक का बूट स्पेस बनाया जा सकता है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर एसी वेंट्स और बेहतर सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Renault Kiger: स्टाइल और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन
Renault Kiger एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV है, जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम है। इस पर भी ₹80,000 तक की छूट मिल रही है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके केबिन में टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

क्यों खास है यह ऑफर?
मार्च एंड सेल के चलते यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय साबित हो सकता है।

(मंजू कुमारी)