Nissan MPV: निसान इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर एमवीपी निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) को 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है। यह मॉडल कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसमें मैनुअल के साथ Easy-Shift AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। भारत में निर्मित यह MPV CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे Renault की Renault Triber के साथ साझा किया गया है। कंपनी जल्द ही Tekton नाम की नई C-सेगमेंट SUV भी लॉन्च करेगी।
डिजाइन
निसान ग्रेवाइट का सिल्हूट पहले जैसा है, लेकिन इसकी डिजाइन अलग और प्रीमियम फील देती है। इसमें कंपनी की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल, स्लिम हेडलैंप्स और इंटीग्रेटेड DRLs दिए गए हैं। बोनट पर “Gravite” की ब्रांडिंग इसे अलग पहचान देती है। मजबूत बंपर, सिल्वर एक्सेंट और स्किड प्लेट इसे SUV जैसा लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में 15-इंच अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स मिलते हैं। पीछे की तरफ क्रोम स्ट्रिप से जुड़े शार्प टेललैंप्स दिए गए हैं। यह MPV Forest Green, Onyx Black, Blade Silver, Metallic Grey और Storm White जैसे पांच रंगों में उपलब्ध है।
इंटीरियर
केबिन में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ड्यूल-टोन ब्लैक-एंड-व्हाइट अपहोल्स्ट्री, स्वेड फिनिश और 7-सीटर फ्लेक्सिबल लेआउट इसे फैमिली फ्रेंडली बनाते हैं।
फीचर्स और सेफ्टी
इस MPV में वायरलेस चार्जर, ऑटो हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और एयर प्यूरीफायर (पहली 1000 यूनिट्स) जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), TPMS, ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट दिए गए हैं। यह Visia, Acenta, N-Connecta, Tekna और लिमिटेड लॉन्च एडिशन समेत कुल 8 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
इंजन और माइलेज
Nissan Gravite में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 hp की पावर और 96 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड MT और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। माइलेज MT में 19.3 kmpl और AMT में 19.6 kmpl तक है। भविष्य में CNG विकल्प भी पेश किया जाएगा।
(मंजू कुमारी)










