A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Mid Size SUV: मिड-साइज SUV खरीदते समय ज्यादातर लोग फीचर्स, लुक और कीमत के साथ-साथ बूट स्पेस पर भी खास ध्यान देते हैं। खासकर जब बात फैमिली के साथ लंबी यात्रा या वीकेंड ट्रिप की हो, तो गाड़ी में सामान रखने की पर्याप्त जगह होना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हम आपको ऐसी पांच मिड-साइज SUV के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बड़ा और उपयोगी बूट स्पेस मिलता है।
Renault Duster 2026
नई Renault Duster 2026 अपने मजबूत डिजाइन और शानदार ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है। नए मॉडल में लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 518 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है।
Tata Curvv
Tata Curvv अपनी SUV कूपे स्टाइल डिजाइन की वजह से काफी आकर्षक लगती है। इसमें लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। लंबी यात्रा के लिए यह एक आरामदायक विकल्प है। इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो फैमिली ट्रिप के लिए पर्याप्त है।
Citroen Basalt (Basalt X)
Citroen Basalt अपने कूपे स्टाइल लुक और सॉफ्ट सस्पेंशन के कारण अलग पहचान बनाती है। खराब सड़कों पर भी इसका सफर आरामदायक रहता है। इसमें 470 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान सामान रखने में आसानी होती है।
Honda Elevate
Honda Elevate अपने बॉक्सी डिजाइन और मजबूत रोड प्रजेंस के लिए जानी जाती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो भरोसेमंद और आरामदायक SUV चाहते हैं। इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और वीकेंड ट्रिप दोनों के लिए उपयुक्त है।
Tata Sierra
Tata Sierra 2026 में नए और फ्यूचरिस्टिक अवतार में वापसी कर चुकी है। इसका रैप-अराउंड रियर ग्लास डिजाइन इसे खास बनाता है। इसमें 450 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो फैमिली की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है। अगर आप बड़ी बूट स्पेस वाली मिड-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये सभी मॉडल स्टाइल, फीचर्स और स्पेस का शानदार संतुलन पेश करते हैं।
(मंजू कुमारी)
